5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में सिर्फ 3 लोगों ही खरीद पाएंगे मर्सिडीज की ये नई लग्जरी कार, फीचर्स का कोई तोड़ नहीं, कीमत 4 करोड़ के पार

Mercedes Maybach SL 680 Monogram भारत में 4.2 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर हुई लॉन्च। सिर्फ 3 यूनिट्स ही होंगी उपलब्ध, जानिए इसके फीचर्स, डिजाइन, इंजन स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस डिटेल्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 18 Mar 2025, 3:06 PM IST

Mercedes Maybach SL 680 Monogram सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.2 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह दो दरवाजों वाली कन्वर्टिबल कार अब तक की सबसे स्पोर्टी Maybach मानी जा रही है। इसके अलावा, यह Maybach मोनोग्राम वाली इकलौती टू-सीटर मॉडल है।

यह लग्जरी कार इतनी खास है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल तीन ही यूनिट्स भारत में बेंची जाएंगी। आइए, इस लग्जरी कार के फीचर्स और परफॉर्मेंस पर एक नजर डालते हैं।

Mercedes Maybach SL 680 Monogram का डिजाइन?

Mercedes Maybach SL 680 Monogram सीरीज में Maybach की अलग पहचान वाले डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिसमें इल्यूमिनेटेड वर्टिकल स्लैट ग्रिल शामिल हैं। इस कार के अग्रेसिव लुक को बैलेंस करने के लिए क्रोम एक्सेंट्स के साथ बंपर दिया गया है। इसकी विजुअल अपील को और बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसे ओब्सिडियन ब्लैक पेंट के साथ पेश किया है, जिसमें बोनट से लेकर रूफ तक Maybach लोगो का पैटर्न दिया गया है।

इस मॉडल को व्हाइट और रेड दो कलर स्कीम में उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, इसमें 21-इंच के दो अलग-अलग अलॉय व्हील विकल्प मिलते हैं, जिनमें से एक फाइव-स्पोक मोनाब्लॉक डिजाइन है।

John Abraham ने खरीदी Mahindra Thar Roxx, जानें क्या है इस कस्टमाइज्ड एसयूवी की खासियत?

Mercedes Maybach SL 680 Monogram का इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो यह कार अल्ट्रा-लग्जरी केबिन के साथ आती है, जिसमें व्हाइट नैप्पा लेदर सीट्स और डैशबोर्ड पर देखने को मिलता है। इसके अलावा, कार में नया स्टीयरिंग व्हील डिजाइन और एसी वेंट्स पर साटन सिल्वर फिनिश दी गई है। टेक्नोलॉजी के मामले में, इस गाड़ी में 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 11.9-इंच का वर्टिकल इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

Mercedes Maybach SL 680 Monogram का पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

Mercedes-Maybach SL 680 Monogram अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाएगी। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जो 585 hp की पावर और 800 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो चारों पहियों तक पावर सप्लाय करता है। इस कार की 0-100 किमी/घंटा की स्पीड महज 4.1 सेकंड में पकड़ने की क्षमता इसे और भी खास बनाती है।

ये भी पढ़ें- BYD ने पेश किया नई बैटरी टेक्नोलॉजी, अब सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में मिलेगी 470 KM की रेंज!