5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BYD ने पेश किया नई बैटरी टेक्नोलॉजी, अब सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में मिलेगी 470 KM की रेंज!

BYD ने नई बैटरी टेक्नोलॉजी पेश की है, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 470 किलोमीटर की रेंज देगी। Tesla और Mercedes को कड़ी टक्कर देने वाली यह टेक्नोलॉजी EV चार्जिंग की दुनिया में एक बड़ा कदम हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 18 Mar 2025, 10:12 AM IST

BYD New Battery Technology

BYD New Battery Technology: चीन की पॉपुलर ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने एक नई बैटरी और चार्जिंग सिस्टम पेश किया है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को सिर्फ 5 मिनट में 470 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम बनाएगा। इस नई तकनीक का परीक्षण BYD Han L सेडान पर किया गया, जिसे कंपनी अप्रैल से बाजार में उतारेगी।

पेट्रोल कार जितनी फास्ट होगी चार्जिंग?

BYD का कहना है कि उनकी यह नई तकनीक इलेक्ट्रिक वाहनों को उसी रफ्तार से चार्ज करने में सक्षम बनाएगी, जितना समय एक पेट्रोल या डीजल कार को ईंधन भरवाने में लगता है। इससे उन ग्राहकों को EV की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी, जो चार्जिंग के लिए लंबा समय बर्बाद नहीं करना चाहते।

Tesla और Mercedes को मिलेगी टक्कर?

BYD का यह नया चार्जिंग सिस्टम Tesla के Supercharger से भी तेज होगा। Tesla के चार्जर को 275 किलोमीटर रेंज देने में 15 मिनट लगते हैं, जबकि Mercedes-Benz की CLA इलेक्ट्रिक सेडान 10 मिनट में 325 किलोमीटर की रेंज देती है। ऐसे में BYD की 5 मिनट में 470 किलोमीटर की रेंज देने वाली बैटरी बाजार में गेम चेंजर साबित हो सकती है।

2 सेकंड में 100 km/h की रफ्तार

BYD के चेयरमैन वांग चुआनफू ने कहा कि यह नया EV प्लेटफॉर्म कारों को सिर्फ 2 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनाएगा। शुरुआत में यह तकनीक Han L सेडान और Tang L SUV में दी जाएगी, जिनकी कीमत क्रमशः 2.7 लाख युआन (करीब 32,36,895 रुपये) और 2.8 लाख युआन (करीब 33,56,780 रुपये) होगी।

Jeep ने भारत में लॉन्च किया Compass का स्पेशल एडिशन: जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस?

BYD लगाएगी 4000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन

इस नई चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करने के लिए BYD 4,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। इससे EV उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा।

चीन की बात करें तो 2025 की शुरुआत से ही BYD की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने पिछले महीने 318,000 से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 161% अधिक है। चीन में BYD की बाजार हिस्सेदारी 15% के करीब पहुंच चुकी है, जिससे यह चीन की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई है।

भारत में BYD की गाड़ियां?

भारत में फिलहाल BYD के चार इलेक्ट्रिक मॉडल Atto 3, Seal, e6 और Sealion 7 उपलब्ध हैं। Atto 3 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, Seal एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान है, और e6 एक इलेक्ट्रिक MPV है, जिसे खासतौर पर फ्लीट और कमर्शियल उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। हाल ही में कंपनी ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया, जो Premium RWD और Performance AWD दो वेरिएंट्स में आती है और इसकी कीमत 48.90 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। BYD भारतीय EV बाजार में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और भविष्य में और नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें- महिंद्रा ने लॉन्च किया XUV700 का स्पेशल एडिशन, ब्लैक थीम के साथ मिलते हैं दमदार फीचर्स, जानें कीमत?