5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jeep ने भारत में लॉन्च किया Compass का स्पेशल एडिशन: जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस?

Jeep Compass Sandstorm Edition में लॉन्च किया गया है, यह स्पेशल एडिशन SUV स्टाइलिश एक्सटीरियर और प्रीमियम इंटीरियर के साथ आती है। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और इंजन डिटेल्स।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 17 Mar 2025, 3:58 PM IST

Jeep Compass Sandstorm Edition

जीप इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Jeep Compass का एक नया स्पेशल एडिशन (Jeep Compass Sandstorm Edition) भारत में लॉन्च किया है। इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव और अतिरिक्त फीचर्स जोड़े गए हैं। यह स्पेशल एडिशन तीन वेरिएंट्स स्पोर्ट्स, लॉन्गिट्यूड और लॉन्गिट्यूड (O) में उपलब्ध है और स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में इसकी कीमत 50,000 रुपये ज्यादा है।

Jeep Compass Sandstorm Edition में एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट्स?

इस SUV के एक्सटीरियर में कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जैसे कि सैंडस्टॉर्म थीम वाले बॉडी डेकल्स, जो इसके बोनट और साइड प्रोफाइल पर दिए गए हैं। इसके अलावा, फ्रंट फेंडर पर Sandstorm एडिशन की बैजिंग भी दी गई है। हालांकि, डिजाइन में इसके अलावा कोई अन्य बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, इंटीरियर में इस एडिशन को खास बनाने के लिए प्रीमियम सीट कवर, प्रोग्रामेबल एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट और रियर डैश कैम, डेडिकेटेड कार्पेट और कार्गो मैट्स जैसे एडिशनल फीचर्स जोड़े गए हैं।

ये भी पढ़ें- महिंद्रा ने लॉन्च किया XUV700 का स्पेशल एडिशन, ब्लैक थीम के साथ मिलते हैं दमदार फीचर्स, जानें कीमत?

Jeep Compass Sandstorm Edition का इंजन और परफॉर्मेंस

इस SUV में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई अपडेट्स मिले हैं, लेकिन इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वही मौजूदा इंजन से लैस है। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं।

कुल मिलाकर, Jeep Compass Sandstorm Edition उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है जो अपनी SUV को स्टाइलिश और एक्सक्लूसिव बनाना चाहते हैं। 50,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत में यह कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है।

ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki का बड़ा ऐलान! Altro, Swift, Brezza समेत सभी मॉडल होंगे महंगे, इस साल तीसरी बार बढ़ीं कीमतें