इस भारतीय स्पोर्ट्स कार का लुक फेरारी और लैंबोर्गिनी से काफी मिलता जुलता है। डीसी अवंती एक ऐसी पहली स्पोर्ट्स कार है जो पूरी तरह स्वदेशी है, क्योंकि इसका निर्माण भारत में भारतीय कंपनी द्वारा किया गया है। डीसी अवंती को ऑटो एक्सपो 2012 में पहली बार पेश किया गया था। इस स्पोर्ट्स कार को भारत के मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया (Dilip Chhabria) ने तैयार किया है।