
Ducati launches 2 new bikes XDiavel Dark and XDiavel Black Star in India
नई दिल्ली। मशहूर लग्ज़री मोटरसाइकिल ब्रांड डुकाटी (Ducati) ने हाल ही में भारतीय मार्केट में दो नई मोटरसाइकिल लॉन्च की। इटालियन कंपनी डुकाटी की ये नई मोटरसाइकिल इसकी डियावेल सीरीज़ के नए मॉडल हैं। इस लॉन्च से भारत के बाइक लवर्स में भी खासा उत्साह है।
डियावेल (Diavel) सीरीज़
डुकाटी डियावेल, डुकाटी कंपनी की दूसरी क्रूज़र मोटरसाइकिल है। इसका पहला मॉडल 2010 में लॉन्च हुआ था। इस सीरीज़ में इससे पहले जनरेशन 1, जनरेशन 2, एएमजी (AMG) एडिशन,
डियावेल क्रोमो (Chromo), टाइटेनियम (Titanium) एडिशन, डीज़ल एडिशन, एक्सडियावेल (XDiavel) और डियावेल 1260 मॉडल आ चुके हैं।
इसी सीरीज़ में नए मॉडल एक्सडियावेल डार्क (XDiavel Dark) और एक्सडियावेल ब्लैक स्टार (XDiavel Black Star) हैं।
मुख्य फीचर्स
आइए एक नज़र डालते हैं Ducati की डुकाटी एक्सडियावेल डार्क और डुकाटी एक्सडियावेल ब्लैक स्टार के कुछ मुख्य फीचर्स पर।
कीमत
डुकाटी एक्सडियावेल डार्क मॉडल की कीमत 18 लाख रुपये और डुकाटी एक्सडियावेल ब्लैक स्टार मॉडल की कीमत 22 लाख 60 हज़ार रुपये है। इस बारे में जानकारी डुकाटी इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर दी।
Published on:
13 Aug 2021 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
