
hero logo
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करा है। कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े बाइक लोगो को तैयार कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
Hero MotoCorp ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर प्लांट में रिकॉर्ड बनाया है। यहां पर एक बड़े क्षेत्र में कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल ‘Hero Splendor’ को फॉर्म में खड़ा कर यह लोगो तैयार किया। कंपनी ने इस लोगो को बनाने की प्रक्रिया से संबंधित एक वीडियो भी ट्वीट किया है। कंपनी का कहना है कि लोगो को बनाने की प्लानिग में 90 दिनों की कड़ी मेहनत लगी है। इसे पूरा करने में करीब 300 घंटे लगे।
10 करोड़ मोटरसाइकिल की बिक्री पूरी की
Hero MotoCorp के इस लोगो को काफी बड़े आकार में बनाया था। यह 1000x 800 फुट बड़ा था। बाइक को खड़ा कर अब तक का यह दुनिया में सबसे बड़ा ब्रांड लोगो है। वर्ष 2021 Hero MotoCorp के लिए यादगार साल है। इसकी वजह है कि कंपनी ने अपनी कुल 10 करोड़ मोटरसाइकिल की बिक्री पूरी की। दूसरा Honda से अलग हुए Hero MotoCorp को दस साल पूरे हो चुके हैं। अकेले होने के बावजूद कंपनी तगड़ा मुनाफा कमाया है।
Hero MotoCorp ने इस लोगों को तैयार करने में 1845 Hero Splendor बाइक का इस्तेमाल किया। दरसअल कंपनी ने अपना लोगो 9 अगस्त 2011 को लॉन्च करा था और इसी को सेलिब्रेट करने के लिए उसने दुनिया का सबसे बड़ा लोगो तैयार किया।
बड़े स्तर पर प्लानिंग की जरूरत थी
Hero MotoCorp के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) को आकार देने वाले कंपनी के अधिकारी स्वनिल डांगरीकर का कहना है कि Hero MotoCorp की इस कोशिश को उन्होंने लगातार ऑनलाइन देखा। इतना बड़ा काम करना काफी कठिन था। क्योंकि इसके लिए बड़े स्तर पर प्लानिंग की आवश्यकता होती है। इतनी बाइक को यहां पर पहुंचाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
Published on:
11 Aug 2021 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
