
Hero Pleasure Scooter Presents to Delhi Police
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी (बिक्री के लिहाज से) Hero MotoCorp ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Women's Day) के मौके पर दिल्ली पुलिस को विभाग को 215 Pleasure स्कूटर तोहफे में दिए हैं। 110cc की इंजन क्षमता वाली इन स्कूटर्स को कंपनी ने ख़ासतौर पर पुलिसकर्मियों के इस्तेमाल के लिए कस्टमाइज किया है। इसमें जरूरी फीचर्स को शामिल किया गया है, जो कि इसे बाजार में उपलब्ध रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं।
कंपनी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) प्लेटफॉर्म हीरो वी केयर के अंतर्गत इन स्कूटर्स को तैयार किया गया है। जिसमें सायरन, ट्रैफिक लाइट और पब्लिक अनाउंसमेंट (PA) सिस्टम्स तथा पुलिस के लिये जरूरी अन्य सहायक-सामग्री दी गई है। प्लेज़र स्कूटर्स का इस्तेमाल पुलिस अधिकारी शहर में सक्रिय पेट्रोलिंग के लिये करेंगे और दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
यह भी पढें: ये हैं देश की सबसे सस्ती बाइक्स, बार-बार पेट्रोल डलवाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
हीरो मोटोकॉर्प के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के प्रमुख भारतेंदु काबी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दिल्ली पुलिस विभाग के अधिकारियों को यह स्कूटर्स सौंपे। इस दौरान दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा, “दिल्ली पुलिस और हीरो मोटोकॉर्प का रिश्ता काफी पुराना है और यह स्कूटर्स पुलिस अधिकारियों की कड़ी मेहनत के लिये कंपनी की गहरी प्रशंसा का संकेत हैं। मुख्यत: इन स्कूटर्स का इस्तेमाल फील्ड पर हमारी महिला अधिकारियों द्वारा शहर में महिलाओं की उच्चतम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये होगा।”
कैसी है नई Hero Pleasure स्कूटर:
इस स्कूटर में कंपनी ने 110cc की क्षमता का इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 8PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्रंट में बॉटम लिंक सस्पेंशन और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। दोनों पहियों में 130mm के ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं, बाजार में ये स्कूटर महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी कीमत 62,220 रुपये से लेकर 71,420 रुपये के बीच है।
Published on:
08 Mar 2022 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
