24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी की बिक्री में भारी गिरावट, 43% तक घटी सेल्स

Hero MotoCorp sales April 2025: हीरो मोटोकॉर्प की अप्रैल 2025 की बिक्री के आंकड़े दर्शाते हैं कि बाजार में मांग कमजोर हुई है। कंपनी के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, और उसे बाजार में वापसी के लिए नई रणनीतियां अपनानी होंगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

May 02, 2025

Hero MotoCorp sales April 2025

Hero MotoCorp sales April 2025

Hero MotoCorp sales April 2025: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) को अप्रैल 2025 में बड़ा झटका लगा है। कंपनी की कुल बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में चिंता की लहर दौड़ गई है। नए आंकड़ों के मुताबिक, हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल 2025 में कुल 3,05,406 यूनिट टू-व्हीलर बेचे, जबकि अप्रैल 2024 में यह संख्या 5,33,585 यूनिट थी। इस प्रकार सालाना आधार पर बिक्री में 42.76% की कमी आई है। वहीं, मासिक आधार पर भी 44.43% की गिरावट देखने को मिली है।

मोटरसाइकिल सेगमेंट को बड़ा झटका

हीरो की मोटरसाइकिल बिक्री भी इस गिरावट की बड़ी वजह रही। कंपनी ने अप्रैल 2025 में 2,86,089 यूनिट्स मोटरसाइकिल बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 4,96,542 यूनिट्स था। इस हिसाब से सालाना स्तर पर 42.38% की गिरावट दर्ज की गई। यह भी उल्लेखनीय है कि हीरो की कुल बिक्री में मोटरसाइकिल का हिस्सा 93.67% रहा, जो बताता है कि गिरावट का सबसे ज्यादा असर इसी सेगमेंट पर पड़ा है।

ये भी पढ़ें-Hybrid से Hatchback तक: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें

स्कूटर और निर्यात में भी कमी

हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटर सेगमेंट में भी मंदी का असर देखा गया। अप्रैल 2025 में कंपनी ने केवल 19,317 यूनिट स्कूटर बेचे, जबकि अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 37,043 यूनिट था। यानी स्कूटर की बिक्री में 47.79% की गिरावट आई है।

इसके अलावा, हीरो के निर्यात (एक्सपोर्ट) में भी 16.79% की कमी दर्ज की गई। कंपनी ने पिछले महीने 16,882 यूनिट्स टू-व्हीलर विदेशों में भेजे, जो पिछले साल के मुकाबले कम हैं।

हीरो मोटोकॉर्प की अप्रैल 2025 की बिक्री के आंकड़े दर्शाते हैं कि बाजार में मांग कमजोर हुई है। कंपनी के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, और उसे बाजार में वापसी के लिए नई रणनीतियां अपनानी होंगी।

ये भी पढ़ें-TVS iQube vs Bajaj Chetak 3503? जानें किस स्कूटर से होगा आपका रोज का सफर सस्ता और स्मार्ट