8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में तहलका मचा देगा Honda का नया स्कूटर, स्पीड और माइलेज का है बादशाह

होंडा डिओ 2018 एडिशन (Honda Dio 2018) भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद भारत ये स्कूटर आया है, यहां हम इसके फीचर्स के बारे में जानेंगे

2 min read
Google source verification
Honda Dio 2018

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपने नए स्कूटर होंडा डिओ 2018 एडिशन (Honda Dio 2018) को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इस स्कूटर का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। आइए जानते हैं कैसा है ये स्कूटर और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो होंडा डिओ 2018 में 110 सीसी का दमदार इंजन है जो कि 7हजार आरपीएम पर 8 बीएचपी की पावर और 5500 आरपीएम पर 8.9 न्यूटन मीटर का पीक टार्क पैदा करता है। सीवीटी (CVT) कंटिन्यू वेरिएबल ट्रांसमिशन से लैस ये स्कूटर काफी बेहतरीन है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये स्कूटर 83 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।

कंपनी ने बताया कि डिओ 2018 एडिशन सभी भारतीय होंडा डीलरशिप्स पर मौजूद है। ये स्कूटर 9 नए-नए कलर्स में उपलब्ध है। फीचर्स की बात की जाए तो इस स्कूटर में नई एलईडी हैडलैम्प, मफलर कवर, पोजिशन लैम्प, 4 इन 1 लॉक, सीट ऑपन स्विच दिया गया है।

डीलक्स वेरिएंट
2018 होंडा डिओ एडिशन डीलक्स वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 3 स्टेप ईको स्पीड इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर, गोल्ड फिनिश्ड रिम दिए हैं। एक्सिस ग्रे मैटेलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, वाइब्रेंट ऑरेंज, केंडी जैज ब्ल्यू, पर्ल स्पोर्ट्स येल्लो, मैट ऐक्सिस ग्रे मैटेलिक, स्पोर्ट्स रैड कलर, मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और डैजल येल्लो मैटेलिक में उपलब्ध है।

स्टैंडर्ड वेरिएंट
2018 डिओ स्टैंडर्ड वेरिएंट में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम और 10 इंच के व्हील दिए गए हैं। इस स्कूटर को कंपनी ने एक्सिस ग्रे मैटेलिक, वाइब्रेंट ऑरेंज, केंडी जैज ब्ल्यू, पर्ल स्पोर्ट्स येल्लो और स्पोर्ट्स रैड कलर में उपलब्ध है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने होंडा डिओ 2018 की एक्सशोरूम कीमत 51,292 रुपये तय की है। होंडा डिओ के डीलक्स वेरिएंट में बहुत से नए फीचर्स दिए गए हैं, जिसकी एक्सशोरूम कीमत 53,292 रुपये है। आज के समय में होंडा डिओ की डिमांड काफी बढ़ रही है, जिसको देखते हुए इसकी कई यूनिट्स बनाई जा रही हैं। अब देखते हैं कि नया वेरिएंट भारत में कितनी धूम मचा पाता है।