12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने वाहन के इंश्योरेंस की पॉलिसी ऑनलाइन कैसे करें चैक? जानिए आसान स्टेप्स

नया वाहन हो या पुराना, आप आसानी से उसके इंश्योरेंस की पॉलिसी चैक कर सकते है। और वो भी ऑनलाइन, आसान स्टेप्स में।

2 min read
Google source verification
vehicle_insurance.jpg

Motor Insurance

नई दिल्ली। आप नया वाहन खरीदे या पुराना, उसका इंश्योरेंस बहुत ज़रूरी होता है। और बात जब पुराने वाहन की होती है, तब इंश्योरेंस और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। इंश्योरेंस होने से दुर्घटना की स्थिति में वाहन को होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सकती है। लेकिन अक्सर ही देखा जाता है कि कई लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, जो सही नहीं है।


मुश्किल नहीं है प्रोसेस

कई लोगों को ऐसा लगता है कि इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रोसेस एक मुश्किल प्रोसेस है। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यह एक आसान प्रोसेस है। और आप कभी भी और कहीं से भी अपने वाहन के इंश्योरेंस की पॉलिसी को ऑनलाइन चैक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - सर्दियों में कार ड्राइविंग के समय परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

आइए जानते है आपने वाहन के इंश्योरेंस की पॉलिसी को ऑनलाइन आसान स्टेप्स में कैसे चैक करें।

1. सबसे पहले http://uiic.in/vahan/iib_query.jsp लिंक पर जाए।
2. इसके बाद अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर एंटर करें।
3. डिटेल्स एंटर करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।


डिटेल्स सबमिट करने के बाद आप अपने वाहन के इंश्योरेंस की पॉलिसी के बारे में सभी डिटेल्स चैक कर सकते है। इसमें पॉलिसी नंबर, पॉलिसी स्टेटस, पॉलिसी की अवधि, पॉलिसी के खत्म होने की तारीख और पॉलिसी से जुड़े पिछले सभी क्लेम शामिल हैं।

यह भी पढ़े - इस राज्य ने भी शुरू किया वाहनों के लिए BH Series रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे मिलेगी यह नंबर प्लेट और क्या है प्रक्रिया