3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hyundai ने थामा भारतीय गोल्फ़र अदिति अशोक का हाथ, बनाया नया ब्रांड एम्बेसडर

Hyundai ने गोल्फ़र अदिति अशोक को अगले दो साल के लिए ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। इस एग्रीमेंट के तहत, स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तौर पर अदिति ब्रांड एंबेसडर के तौर पर दिखेंगी और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट एवं चैंपियनशिप में Hyundai का प्रतिनिधित्व करेंगी।

2 min read
Google source verification
aditi_ashok_hyundai-amp.jpg

Aditi Ashok

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड ने 2020 की अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं हर बड़े गोल्फ फॉर्मेट में मौजूदगी दर्ज कराने वाली प्रोफेशनल गोल्फ़र अदिति अशोक के साथ हाथ मिलाया है। बेहद कम उम्र में गोल्फ की दुनिया में नाम कमाने वाली अदिति को कंपनी ने अपना नया ब्रांड एम्बेस्डर घोषित किया है।

यह भी पढें: जानिए क्या हुआ जब 113Kmph की स्पीड से दौड़ती कार से टकराया स्मार्टफोन

इस गठजोड़ के माध्यम से हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड का लक्ष्य है कि इनोवेटिव तरीके से ब्रांड की छवि को मजबूत करें और आज के युवाओं के साथ कनेक्ट हो सकें। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, अगले 2 साल के इस गठजोड़ के तहत हुंडई अदिति के साथ मिलकर काम करेगी, जो HMIL की युवा एवं प्रगतिशील छवि का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इस मौके पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) के एमडी व सीईओ एस. एस. किम ने कहा, ‘भारत में मौजूदा समय में सबसे युवा एवं फाइनेस्ट गोल्फर अदिति अशोक के साथ गठजोड़ हमारे लिए गर्व का अवसर है। एक ब्रांड के तौर पर हुंडई एक्सीलेंस एवं इनोवेशन चाहती है और हम ‘बियॉन्ड मोबिलिटी’ के प्रतिबद्ध हैं, जिससे हमारे उत्साही ग्राहकों के लिए एक नई दुनिया सृजित हो सके।

यह भी पढें: इस सस्ती SUV ने मचाई धूम, कम कीमत और बेहतर माइलेज के चलते बिक गईं 2.5 लाख कारें

उन्होनें कहा कि, अदिति अशोक के साथ हमारा गठजोड़ लोगों को, विशेष रूप से खेलों में महिलाओं को प्रेरित करने के ब्रांड के विजन की झलक दिखाता है, जिससे वे अपने लिए सही निर्णय कर सकें और अपने चयन पर विश्वास कर आगे बढ़ें।



इस एग्रीमेंट के तहत, स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तौर पर अदिति ब्रांड एंबेसडर के तौर पर दिखेंगी और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट एवं चैंपियनशिप में Hyundai का प्रतिनिधित्व करेंगी। अदिति के साथ एचएमआईएल की साझेदारी उनकी जर्सी पर लोगो के माध्यम से दिखेगी, जिसका प्रयोग बड़े टूर्नामेंट्स में होगा। कंपनी अदिति के जीत के कहानियों को भी लोगों तक पहुंचाएगी।

Story Loader