3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापरवाही की पराकाष्ठा! सड़क पर दौड़ती कार की डिग्गी में बच्चों को बिठाया, Video देख ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

इस मामले में का वीडियो Twitter पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसे संज्ञान में लेते हुए साइबराबाद ट्रैफिल पुलिस ने वाहन चालक की पहचान कर चालान काटा है। लेकिन सवाल ये है कि, आखिर इस तरह से बच्चों के जीवन को दांव पर क्यों लगाया गया?

2 min read
Google source verification
kids_in_car_boot_traffic_challan-amp.jpg

कार की डिग्गी में बैठे तीन मासूम बच्चे। Pic: Twitter

सड़क पर सरपट दौड़ती कार और पीछे खुली डिग्गी में बैठे तीन मासूम... किसी अनहोनी की आशंका से किसी का भी दिल चित्कार उठेगा। लेकिन ऐसे अभिभावकों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को देखकर बस यही लगता है कि शायद अभी भी इनका मानसिक विकास होना बाकी है। ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां पर एक कार के पीछे डिग्गी में तीन मासूस बच्चे बैठे हैं, कार का हैच खुला हुआ है और चालक कार को सड़क पर सरपट दौड़ा रहा है। कार की रफ़्तार बता रही है कि चालक को इस बात की जरा सी भी फिक्र नहीं है कि उसने अपने साथ तीन अबोध बच्चों की जान दांव पर लगा रखी है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस सकते में आई और कार्यवाही करते हुए चालान जारी किया गया।


कार चालक के इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से आहत एक ट्विटर यूजर ने कार के डिग्गी में बैठ बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन का ई-चालान जारी किया। सोमवार को 'सोचो ज़रा' नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें तीन बच्चे, एक लड़की और दो लड़के सड़क पर चल रही एक कार की डिग्गी में बैठे हैं। बच्चों को एक खिलौने के साथ खेलते देखा गया जबकि वयस्क कार के अंदर बैठे थे।


यूजर ने इस वीडियो को तेलंगाना पुलिस के साथ ही कई अन्य ट्वीटर हैंडल से साझा करते हुए लिखा कि, “वे कितने गैर जिम्मेदार माता-पिता हैं? कृपया मामले को संज्ञान में लें और कार्रवाई (एसआईसी)।” आप भी इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि ये मामला कितना गंभीर रूप ले सकता था।

वहीं ट्वीट का जवाब देते हुए साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने लिखा कि, “सर, आपकी जानकारी सत्यापित हो गई है और ई-चालान जनरेट हो गया है। सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथ मिलाने के लिए धन्यवाद।” बताया जा रहा है कि, कार की नंबर प्लेट की जांच की गई और जांच में वाहन चालक की पहचान होने के बाद चालान जारी कर दिया गया है।


इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने लिखा कि, इस तरह बच्चों के जीवन को खतरे में डालने के लिए माता-पिता को गिरफ्तार करें। माता-पिता को बेहतर पता होना चाहिए कि, वे अपने बच्चों को किस तरह की सीख दे रहे हैं। गैर-जिम्मेदार माता-पिता गैर-जिम्मेदार बच्चों को बाद में गैर जिम्मेदार नागरिक बना देंगे, ऐसे अभिभावकों को 5 साल के लिए वाहन चलाने के लिए रोक लगा देनी चाहिएं।