फीचर्स
इस डिवाइस में 2जी जीएसम, आईपी, जीपीआरएस, जीपीएस और टीसीपी नेटवर्क काम करते हैं। ये डिवाइस एक बैटरी पर चलती है, जिसे चार्ज किया जा सकता है। बैटरी 3 दिन तक चल सकती है। ये डिवाइस वाटरप्रूफ, जिसे आईपी65 सर्टिफिकेट भी दिया गया है। इसके साथ ही ये डिवाइस एसएमएस द्वारा भी कंट्रोल की जा सकती है। इस डिवाइस के अंदर एक माइक्रोफोन है, जिसके जरिए आप डिवाइस के आस-पास की बातें सुन सकते हैं। यानी कि अगर आपकी गाड़ी या बाइक चोरी हो जाती है तो उस दौरान होने वाली सभी बातें आप सुन सकते हैं।