
ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में प्रसिद्व कार कंपनी मंहिद्रा दिनों- दिन व्यापार के नये आयाम स्थापित कर रही है। 2018 में मंहिद्रा कंपनी भारत में अपनी नई अपडेट कार XUV 500 लॉन्च करने जा रही है। मंहिद्रा नेअपनी इस कार में कई सारे बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपनी नई कार XUV 500 के डिजाइन में काफी चेंज किया है। कंपनी ने अपनी अपडेट कार XUV 500 कार के इंजन में भी बहुत सारे बदलाव किए है। महिंद्रा ने अपनी इस कार में2.2 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन भी दिया है।
कंपनी ने पहले के मुकाबले इस बार एक्सयूवी ५०० के इंजन को ज्याद मजबूत बनाया है। महिंद्रा अपनी अपडेट कार XUV 500 को पेट्रोल व डीजल के इंजन के साथ भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपनी नई कार के अलॉय व्हील्स को भी नये अदांज में पेश किया है। महिंद्रा ने अपडेट XUV 500 के बंपर को भी काफी आकर्षक बनाया है।
महिंद्रा कंपनी के अनुसार XUV 500 कार की केबिन को शानदार तरीके से बनाया है। केबिन में काफी जगह दी गई है जिससे यात्रा के दौरान लगेज रखने में आसानी हो। कंपनी ने सारी सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए XUV 500 में ढ़ेर सारे बदलाव किए है जो इस कार को काफी आकर्षक बनाते है। XUV 500 कार महिंद्रा की सबसे बेहतरीन कारों में से एक है। काफी बदलाव के बाद XUV 500 अब बहुत ही खूबसूरत हो गई है। कंपनी ने XUV 500 के बदलाव में काफी खर्चा किया है।
इससे पहले महिंद्रा ने अपनी नई कार स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च किया था। इस कार को मार्केट में काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने इस कार में भी काफी बदलाव किए थे। महिंदा ने स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट के इंजन को पहले के मुकाबले काफी मजबूत बनाया है जो कि 18 बीएचपी बढ़ गया है। महिंद्रा ने स्कॉर्पियों कार में कई सारे नये फीचर्स दिए है। कंपनी ने इसके डिजाइन में भी कई सारे बदलाव किए है।
Updated on:
04 Dec 2017 06:51 am
Published on:
04 Dec 2017 06:47 am
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
