
Mahindra Jeeto Plus CNG 400
छोटे कमर्शियल (Small commercial) वाहन सेगमेंट में नया Mahindra Jeeto Plus CNG 400 भारत में लॉन्च हो गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लगातार 8 सालों से छोटे कमर्शियल वाहनों की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है। यह कम ईंधन खपत और बेहतरीन माइलेज में नए मानक स्थापित करने का वादा करता है। कंपनी ने इसकी कीमत 5.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, लॉन्च से पहले तक इसे 100 बुकिंग्स मिल चुकी हैं। कंपनी इस पर 3 साल की वारंटी या 72,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में..
नया Mahindra Jeeto Plus CNG 400 को किफायती बानाने के लिए इसमें काफी काम किया है। यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा मॉडल ही जोकि यह 68 लीटर (40L+28L) क्षमता के 2 CNG टैंकों के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज प्रदान कर सकता है, इसलिए कंपनी इसे 'चारसौ' नाम से पेश कर रही है, वहीं इसका माइलेज 35.1km/kg बताया जा रहा है।
Mahindra ने नये Jeeto Plus CNG 400 को लेकर यह भी दावा किया है कि यह 650 किलोग्राम पेलोड क्षमता के साथ आता है और सबसे कम लागत प्रदान करता है। महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी 4.3 मीटर के टर्निंग सर्कल रेडियस के साथ आता है। कंपनी ने बताया कि यह Mumbai से Kolhapur बिना रुके चलेगा और इसमें CNG भरवाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसमें लगा 625cc का इंजन 20hp की पावर और 44Nm टॉर्क देता है। यह बेहतर पिक-अप, एक्सेलरेशन और ग्रेडिबिलिटी सुनिश्चित करता है जिससे नये Jeeto Plus CNG 400 में तीव्र से तीव्र ढलान पर भी भारी वजन ले जाने में सक्षम है। इसमें कार जैसी कई विशेषताएं हैं – जैसे कि अधिक आराम के लिए बेहतर हेडरूम और लेगरूम के साथ बड़ा केबिन स्पेस, और विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा को सुखद बनाने के लिए आरामदायक सीटें। इसके इंटीरियर में भी कई आरामदायक फीचर्स मिलते हैं। महिंद्रा ने इसे कुल तीन कलर ऑप्शन्स - डायमंड व्हाइट, अल्ट्रामरीन ब्लू और सनराइज रेड में पेश किया है। इसमें अतिरिक्त हेड और लेग रूम के साथ एक बड़ा केबिन दिया गया है।
Published on:
08 Aug 2022 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
