1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिंद्रा ने लांच की E-20 प्लस हैचबैक कार, जानें क्या है खूबियां

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इलैक्ट्रॉनिक वाहनों की श्रेणी का विस्तार करते हुए छोटी कार ई20 प्लस लांच की है इस कार की कीमत दिल्ली के शोरुम में कीमत 5.46 लाख रुपये से 8.46 लाख रुपये तक बताई जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raghuveer singh

•

Updated: 25 Oct 2016, 11:37 AM IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इलैक्ट्रॉनिक वाहनों की श्रेणी का विस्तार करते हुए छोटी कार ई20 प्लस लांच की है इस कार की कीमत दिल्ली के शोरुम में कीमत 5.46 लाख रुपये से 8.46 लाख रुपये तक बताई जा रही है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने बताया कि भारत में एकीकृत और इलैक्ट्रिक गतिशीलता समाधान प्रदान करने में कंपनी अग्रणी रही है और हमारा प्रयास है कि हर श्रेणी में अधिक प्रयोग किये जा सकने वाले इलैक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करें।

फिलहाल कंपनी ई-वाहन श्रेणी में और विस्तार करने की योजना पर कार्य कर रही है। कंपनी ने बाजार में ई20 प्लस के शुरुआती संस्करण पी2 की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसके पी4, पी6 और पी8 संस्करण की कीमत 5.46 लाख रुपये से 8.46 लाख रुपये के बीच है।

यह वाहन एक बार चार्ज किए जाने के बाद 140 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार को पा सकता है। कंपनी ने ई-तकनीक पर 800 करोड़ रुपये का निवेश किया है और अभी वह ई20, ईवेरिटो और ईसुप्रो की बिक्री करती है।