24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahindra Thar पर मिल रहा 3 लाख रुपये का तगड़ा डिस्काउंट, मिस किया तो पछताएंगे

Mahindra Thar: महिंद्रा थार के पॉवरट्रेन की बात करें तो यह तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। पहले विकल्प के तौर पर 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 12 Dec 2024, 3:40 PM IST

Mahindra Thar

Mahindra Thar Year-End Offer: भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस महीने अपनी पॉपुलर एसयूवी थार (Mahindra Thar) पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। देश में खासकर यूथ के बीच इसका नेक्स्ट लेवल का क्रेज है। इसे 2020 में लॉन्च किया गया था, थार रॉक्स के आने से पहले यह ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक थी। कंपनी साल के अंत में अब इस पर 3.06 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो यह एक बेहतर मौका हो सकता है। चलिए जानते हैं ऑफर और गाड़ी से जुडी डिटेल्स के बारे में।

Mahindra Thar Discount December 2024: क्या है ऑफर?

महिंद्रा सबसे ज्यादा डिस्काउंट थार के अर्थ एडिशन (Earth Editio) पर दे रही है, इसे फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। एलएक्स वेरिएंट पर बेस्ड इस एडिशन में Desert Fury पेंट स्कीम देखने को मिलती है। कंपनी इस पर 2.75 लाख रुपये की नगद छूट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज ऑफर कर रही है। यह एडिशन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आता है। कीमत की बात करें तो 15.40 लाख रुपये से 17.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

यह भी पढ़ें–एक महीने में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की ड्रीम कार बनी MARUTI की ये गाड़ी; 34 का माइलेज, कीमत मात्र 5.55 लाख रुपये

Discount On Mahindra Thar: अन्य वेरिएंट्स पर भी है डिस्काउंट

इस ईयर-एंडर डिस्काउंट में थार के अन्य वेरिएंट्स पर भी छूट मिल रही है। जिसमें 2WD (RWD) LX AT वेरिएंट पर 1.31 लाख रुपये का नगद डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं 2WD डीजल MT वेरिएंट पर 56,000 रुपये की छूट शामिल है, यही डिस्काउंट AX ऑप्शनल MT वेरिएंट पर भी मिल रहा है।

इसके आलावा, पेट्रोल और डीजल ऑप्शन के साथ आने वाले 4WD वेरिएंट पर 1.06 लाख रुपये की छूटदी जा रही है, जिसमें 25,000 रुपये की एक्सेसरीज भी शामिल हैं। महिंद्रा थार के प्राइस की बात करें तो 11.35 लाख रुपये से 17.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

यह भी पढ़ें– नई Toyota Camry भारत में लॉन्च; लेवल 2 ADAS और 9 एयरबैग के साथ मिलती है तगड़ी सुरक्षा, जानें कीमत

Mahindra Thar Powertrain: महिंद्रा थार इंजन ऑप्शंस?

महिंद्रा थार के पॉवरट्रेन की बात करें तो यह तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। पहले विकल्प के तौर पर 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, यह इंजन RWD और 4x4 कॉन्फ़िगरेशन दोनों में पेश किया जाता है, इसे मैनुअल या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

दूसरे इंजन ऑप्शन में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो स्पेशली 4x4 मॉडल के लिए है। यह मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस में उपलब्ध है।

तीसरे इंजन ऑप्शन में, 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो केवल 4x4 मॉडल के लिए उपलब्ध है। ट्रांसमिशन में केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है।

यह भी पढ़ें–अगले 5 सालों में भारत होगी दुनिया की नंबर 1 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री; चीन, अमेरिका रह जाएंगे पीछे