14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Suzuki की कारों को अब लीज पर ले सकते हैं आप, नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

अब लोगों को कार खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और ना ही उनको भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि मारुति सुजुकी ने अब अपनी कारों को लीज ( Maruti Suzuki car lease subscription ) पर देने की सर्विस शुरू की है। ( Maruti Suzuki offers )

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jul 04, 2020

Maruti Starts Car Lease Subscription Plan in India

Maruti Starts Car Lease Subscription Plan in India

नई दिल्ली: कई लोगों के लिए मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) जैसी दिग्गज कंपनियों की कार खरीदना काफी मुश्किल होता है क्योंकि लोगों को लगता है कि यह कारे उनके बजट में फिट नहीं होंगी। दरअसल मारुति सुजुकी की कुछ cars ( Maruti Suzuki cars ) ऐसी हैं जिन्हें खरीदना काफी मुश्किल होता है क्योंकि यह लोगों के बजट के बाहर चली जाती हैं लेकिन अब लोगों को कार खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और ना ही उनको भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि मारुति सुजुकी ने अब अपनी कारों को लीज ( Maruti Suzuki car lease subscription ) पर देने की सर्विस शुरू की है। ( Maruti Suzuki offers )

जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा क्योंकि अब मारुति सुजुकी की कार को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि आप इन कारों को लीज सब्सक्रिप्शन पैक ( Maruti car lease service ) ( Maruti Suzuki offers ) के तहत कुछ समय के लिए अपने पास रख सकते हैं और इसके लिए आपको एक तय रकम चुकानी पड़ेगी और फिर इसके बाद आप कार को वापस कर सकते हैं।

कंपनी ने मारुति सुजुकी सब्सक्राइब ब्रांड नाम से इस सर्विस को पेश किया है जिसमें लोग प्लान के हिसाब से कार का सब्सक्रिप्शन पैक चुन सकते हैं और उसकी तय रकम चुका कर कार्य को एक सीमित अवधि के लिए ले जा सकते हैं। इस सर्विस को शुरू करने के लिए मारुति सुजुकी ने जापान की सहायक कंपनी ओरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के बाद अब मारुति सुज़ुकी आसानी से लोगों को लीज पर अपनी कार उपलब्ध करा सकती है।

ज्यादातर लोगों को कार लीज की प्रक्रिया समझ में नहीं आती लेकिन हम आपको बता दें कि कार को लीज पर देना एक तरह से कार को किराए पर देने जैसा ही है लेकिन इसमें आप एक या 2 दिन के लिए नहीं बल्कि कार को 2 से 4 साल के लिए लीज पर देते हैं। कार का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको एक पैर रकम चुकानी पड़ती है फिर उस रकम की पेमेंट आपको हर महीने करनी पड़ती है।

इस प्रक्रिया में काम पर हक सिर्फ कंपनी का होता है हालांकि जब तक यह कार लीज पीरियड में है यह आपकी रहेगी लेकिन जैसे ही लीज पीरियड ओवर होता है यह कार आपको कंपनी के पास वापस जमा करवानी पड़ेगी।

कंपनी ने इस सेवा की शुरुआत गुरुग्राम और बेंगलुरु से की है अभी बाकी शहरों में इस सर्विस का लाभ नहीं लिया जा सकता है। इस ऑफर के तहत कंपनी मारुति स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा और अर्टिगा के साथ बलेनो, सियार और xl6 जैसी कारों को लीज पर देगी।

कंपनी ने इस सेवा को अचानक से इसलिए भी शुरू किया है क्योंकि लॉक डाउन की वजह से कारों की बिक्री पर काफी भारी असर पड़ा है और बिक्री अपने निचले स्तर पर आ गई है ऐसे में कंपनी को भारी भरकम नुकसान हो रहा है जिससे कम करने के लिए कंपनी ने कार लीज सर्विस शुरू कर दी है जिसका फायदा जल्दी भारत के तमाम शहरों में भी लिया जा सकेगा।