MG M9 का सीधा मुकाबला भले ही किसी और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक MPV से न हो, लेकिन यह लग्जरी MPV सेगमेंट में Kia Carnival, Toyota Vellfire और Lexus LM जैसी हाई-एंड गाड़ियों को चुनौती देती है। इनमें से सभी गाड़ियां पेट्रोल या हाइब्रिड इंजन पर चलती हैं जबकि MG M9 एकमात्र फुली इलेक्ट्रिक ऑप्शन है। कीमत की बात करें तो MG M9 की एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये है, जो Kia Carnival (63.91 लाख रुपये) से थोड़ी महंगी है लेकिन Vellfire (1.22-1.32 करोड़ रुपये) और Lexus LM (2.10-2.62 करोड़ रुपये) की तुलना में काफी किफायती है।