Monsoon Car Care Tips: बारिश का मौसम अपनी ठंडक और हरियाली के साथ हर किसी का मन मोह लेता है। लेकिन जब बात आती है आपकी गाड़ी की, तो मानसून में खास सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन, पानी जमा, और खराब मौसम आपकी गाड़ी के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए गाड़ी को मानसून के लिए पूरी तरह से तैयार रखना जरूरी हो जाता है ताकि आप सुरक्षित और आराम से सफर कर सकें। चलिए जानते हैं मानसून में गाड़ी की देखभाल के 5 जरूरी टिप्स और सावधानियां।