23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे टायर्स, कीमत इतनी कि आ जाएं कई बेशकीमती लग्जरी कारें

Most Expensive Tyres in the World: आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे टायरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी कीमत इतनी है कि उतने कई लग्जरी कारें आ जाएं। इन टायरों में दुनिया की सबसे तेज गति वाली कार Bugatti Veyron के टायर का भी नाम शामिल है।

2 min read
Google source verification
Most Expensive Tyres in the World

Most Expensive Tyres in the World

most expensive tyres in the world: दुबई स्थित जेड टायर्स ने साल 2016 में विश्व का सबसे महंगा टायर डिजाइन किया था। इसको टायर पर 24 कैरेट सोने की परत चढाई गई थी। साथ ही इस पर हीरे की भी निक्कासी की गई थी। इस टायर पर को डिजाइन करने में इटली के फेमस ज्वैलरी मेकर्स की भी मदद ली गई थी। इस टायर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का अवार्ड मिला है। इसे दुबई के REIFEN व्यापार मेले $600,000 यानी (4.02 करोड़ रुपये) में निलाम किया गया था।

LeTourneau L-2350

इस विशाल फ्रंट लोडर के टायर दुनिया के सबसे महंगे टायर हैं। यह 4 मीटर व्यास, 1.8 इंच चौड़े टायर हैं। इसका वजन 6.8 टन है। इसके कीमत की बात करें तो, प्रत्येक की कीमत 63,000 डॉलर यानी 42.21 लाख रुपये है! इसे LeTourneau L-2350 के नाम से जाना जाता है।

Caterpillar 797 Tyres

ऊपर दिखाई गई फोटो Caterpillar 797 टायर की है। इसका इस्तेमाल हेवी ड्यूटी यूटिलिटी सुपर पावरफुल व्हीकल में किया जाता है। इसका वजन लगभग 5.3 टन है। इसकी कीमत की बात करें तो, प्रत्येक की कीमत 42,500 डॉलर यानी 28.47 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: 3 सबसे किफायती ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कारें, जानें कीमत, पावर

Bugatti Veyron Tyres

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बुगाटी वेरॉन वोक्सवैगन द्वारा डिजाइन किए गए टायर्स का नाम सामने आता है। ये टायर्स 406 किलोमीटर की रफ्तार से चलने में सक्षम हैं। बुगाटी वेरॉन में इन्ही टायर्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो दुनिया की सबसे तेज कार है। इसकी कीमत 26.80 लाख रुपये के आसपास है।

Space Shuttle Tyres

ऊपर दिखाई गई तस्वीर एक स्पेश सटल टायर्स की है। जिसे फ्रांस की Michelin creation नामक कंपनी बनाती है। इस टायर का वजन 56 टन है और इसमें नाइट्रोन गैस भरी होती है। इस टायर के इस्तेमाल स्पेश सटल 420 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से लैंड करने में सक्षम है। इसके कीमत की बात करें तो, प्रत्येक टायर की कीमत 3.68 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: BMW ने G310 रेंज की अपनी बाइकों में जोड़े कई कलर ऑप्शन