
MS Dhoni Drives Mahindra Swaraj Tractor, Video Viral on Twitter
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) आजकल अपने घर पर समय बिता रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली को टाइम दे रहे हैं और उनके साथ खूब मस्ती भी कर रहे हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रैक्टर चलाते ( MS Dhoni drives tractor ) हुए नजर आ रहे हैं।
यह वही ट्रैक्टर है जिसे आप सब ने किसानों को चलाते हुए देखा होगा। यह ट्रैक्टर है महिंद्रा स्वराज ( MS Dhoni drives Mahindra Swaraj ) जिसे धोनी ने चलाया है। महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि वह कैसे ट्रैक्टर खुद से ड्राइव कर रहे हैं और उनके साथ कोई बैठा भी है।
महेंद्र सिंह धोनी ( ex Indian cricket team captain MS Dhoni ) खुद ट्रैक्टर चलाकर लाते हैं और इसे मोड़ कर एक जगह रोक देते हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी जितना क्रिकेट के मैदान में एक्टिव रहते हैं उससे कहीं ज्यादा एक्टिव वह अपनी आम जिंदगी में रहते है।
हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह अपनी बेटी जीवा को बाइक से घुमा रहे थे। हालांकि लॉक डाउन होने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी बाइक लेकर बाहर तो नहीं निकले लेकिन अपने फार्म हाउस के अंदर ही वह बाइक चला रहे थे और उनके पीछे उनकी बेटी बैठी हुई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो गए महेंद्र सिंह धोनी के ट्रैक्टर वाले वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने जो वीडियो शेयर किया है यह उनके रांची स्थित फार्म हाउस का है और यहां पर धोनी खेती भी करते हैं। यही वजह है कि वह आप ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी 38 साल के हैं और विश्वकप के बाद से ही वह क्रिकेट खेलते हुए कम नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के पास बाइक्स का लंबा-चौड़ा कलेक्शन है जिसमें 50000 से लेकर दुनिया की सबसे महंगी बाइक शामिल है। धोनी के बाइक कलेक्शन में 74 से भी ज्यादा बाइक्स मौजूद है।
Published on:
03 Jun 2020 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
