22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑटोमोबाइल
भारत में लॉन्च हुई नई टोयोटा यारिस, जानें फीचर्स और कीमत
Play video

भारत में लॉन्च हुई नई टोयोटा यारिस, जानें फीचर्स और कीमत

टोयोटा ने अपनी कार यारिस सेडान (Toyota Yaris 2018) भारत में लॉन्च कर दी है। यहां जानें कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

Google source verification

दुनिया की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी पसंदीदा कार यारिस सेडान (Toyota Yaris 2018) भारत में लॉन्च कर दी है। इस कार का भारत में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और अब जाकर लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स। बाजार में आने के बाद ये कार बहुत सी कंपनियों की टक्कर देने वाली है, क्योंकि इस कार की एक्स शोरूम कीमत पेट्रोल वेरिएंट 8.75 से 12.85 लाख रुपये तक है और पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.95 से 14.07 लाख रुपये तय की गई है। बाजार में इस कार का मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज से होगा। इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा यारिस में 1.5 लीटर ड्यूल वीवीटी-आई पेट्रोल इंजन है जो कि 108 बीएचपी की पावर और 140 एनएम का टार्क पैदा करता है। 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस इंजन माइलेज के मामले में काफी आगे है।