इस नए पास की कीमत 3,000 रुपये प्रति वर्ष रखी गई है और यह खासतौर पर निजी कारों, जीपों और वैनों के लिए उपलब्ध होगा। यह पास दो तरीकों से काम करेगा। इस पास से आप 200 बार टोल फ्री सफर कर सकते हैं या फिर यह पास एक साल तक चलेगा। इनमे से जो भी पहले पूरा होगा, पास वहीं तक मान्य रहेगा।