18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 वीं पास शख्स ने बना दिया धूप से चलने वाला ऑटो, एक बार चार्ज करने पर चलती है 140 KM

Odisha Man Made a solar rickshaw: ओडिशा में एक कक्षा 8 पास शख्स ने इलेक्ट्रिक रिक्शा को सोलर रिक्शा में बदलने का कारनामा किया है। इसे एक बार चार्ज करने पर 140 किलोमीटर रेंज देती है। उन्होंने इस कारनामें को यूट्यूब वीडियो देखकर किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Odisha Man Made a solar rickshaw

Odisha Man Made a solar rickshaw

Odisha Man Made a solar rickshaw: देश में बीते कई सालों में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की अपेक्षा इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड काफी बढ़ी है। लेकिन ओडिशा के रहने वाले एक शख्स अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो को सोलर ऑटो में बदल दिया है। लेकिन इस कारनामे की वजह जानकर आप चौक जाएंगे।

दरअसल, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रहने वाले श्रीकांत पात्रा ने पहली बार ऐसा कारनामा किया है। पात्रा पेश से एक ऑटो ड्राइवर हैं। पात्रा अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो से की से परेशान थे। उन्होंने बताया कि उन्हें बार- बार अपने ऑटो को चार्ज करना पड़ता था, जिसमें उनका काफी वक्त चला जाता है। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब की मदद से अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो को सोलर ऑटो में बदल दिया।

1.5 साल पहले खरीदा था ई-रिक्शा

पात्रा ने आगे बताया कि मुझे डीजल के बढ़ते दामों की वजह से ऑटो बेचना पड़ा। इसके बाद 1.5 साल पहले मै पैसे बचाने के लिए एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीदा, लेकिन इसकी लो बैटरी और चार्जिंग की समस्या से परेशान हो गया और इसे चलाने में मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ा।'
यह भी पढ़ें: 5 ऐसी SUVs जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम, Exeter भी शामिल

क्लास 8 तक की है पढ़ाई

श्रीकांत पात्रा द्वारा बनाया गया यह सोलर रिक्शा सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर की यात्रा तय करने में सक्षम है। पात्रा ने बताया कि अब वह इससे दिनभर में 1300 से 1500 रुपये तक की कमाई करते हैं। बता दें कि पात्रा आर्थिक तंगी की वजह से क्लास 8 बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें: भारत में पहली बार लॉन्च हुई बच्चों वाली रेसर बाइक, कीमत 2.25 लाख, जानें खूबियां