
प्रतिकात्मक तस्वीर: 100 Year Old Woman Gets Driving Licence
जिस उम्र में लोग ठीक ढ़ंग से अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पाते हैं या फिर यूं कहें कि इतनी लंबी उम्र पाना भी आज के समय में किसी करिश्में से कम नहीं है। उस उम्र में यदि किसी का ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) फिर से रिनुअल हो तो उसके लिए इससे अच्छी ख़बर और कुछ नहीं हो सकती। आपने उपर जो हेडलाइन पढ़ी है, शायद उस पर आपको यकीन न हो लेकिन ऐसा हुआ है, एक इतालवी (Italian) महिला ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस को 100 साल की उम्र में नवीनीकृत (Renewal) कराया है, हाल के वर्षों में ये इटली की तीसरी ऐसी सख्श बनी हैं जिनका ड्राइविंग लाइसेंस 100 साल की उम्र में रिनुअल किया गया है।
उत्तरी प्रांत विसेंज़ा के एक ड्राइविंग स्कूल में आंखों का परीक्षण पास करने के बाद कैंडिडा उडेरज़ो (Candida Uderzo) को एक नया लाइसेंस दिया गया है। कैंडिडा का कहना है कि वो फ्री और आत्मनिर्भर रहना पसंद करती हैं और कहीं आने-जाने के लिए वो अपने बेटे पर ड्राइविंग के लिए दबाव नहीं डालना चाहती हैं। उन्होनें द गॉर्डियन को दिए अपने बयान में कहा कि, मेरे ड्राइविंग लाइसेंस का रेनुअल होना मुझे अपार खुशी देता है, और यह मुझे थोड़ा मुक्त भी महसूस कराता है। मैं भाग्यशाली हूं कि, मैं 100 साल की हूं, और इतना स्वस्थ होना मेरे लिए भी आश्चर्य की बात है। मैं कभी भी गोलियां नहीं लेता, बस नींद की अजीबोगरीब गोली कभी-कभार ही लेती हूं।"
उन्होनें कहा कि, उनकी आखें पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वह बिना चश्मे के अखबार पढ़ सकती है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आंखों का टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है और जाहिर है कि कैंडिडा की आंखों की दृष्टि बेहतर होगी तभी उनका ड्राइविंग लाइसेंस रिनुअल हो सका है। आपको बता दें कि, इटली में 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है औेर यूरोप में इस मामले में ये देश सबसे आगे है। राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी, इस्तैट द्वारा मई की शुरुआत में जारी आंकड़ों के अनुसार, इटली में तकरीबन 20,456 ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है जो कि साल 2019 में 14,456 था।
यह भी पढें: कम पूंजी में शुरू करें Electric Vehicle के चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस! होगी मोटी कमाई
हालांकि ये बता पाना मुश्किल है कि इनमें से कितने लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं, क्योंकि स्थानीय नियमों के अनुसार 80 साल की उम्र के बाद ड्राइविंग लाइसेंस रेनुअल कराने के लिए हर दो साल पर टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है। इस दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होता है, ताकि ये सुनिश्चि किया जा सके कि आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ है।
बीते दिनों सिसिली में एक व्यक्ति जिन्होनें 100 साल की उम्र पूरी की थी, उन्होनें एक नई कार खरीदकर अपने लाइसेंस के नवीनीकरण का जश्न मनाया था। उस समय उन्होनें स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके साथ जीवन में कभी कोई दुर्घटना नहीं हुई थी। इसके अलावा कैंपानिया क्षेत्र में भी एक व्यक्ति ने पिछले साल अपना 100वां जन्मदिन मनाया था, उन्होनें कहा था कि, उनका अपनी कार छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
किसी प्रेरणा से कम नहीं ये जज़्बा:
कैंडिडा उडेरज़ो का जज़्बा दुनिया के कई बुजुर्ग लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होनें मीडिया को बताया कि, उन्हें एकमात्र पछतावा इस बात का है जब उन्होनें कम उम्र में ही अपने पति को खो दिया। "लेकिन मैंने फैसला किया कि जिंदा रहने का मतलब जितना संभव हो इसका आनंद लेना है," उन्होनें कहा कि, “मैंने दोस्तों के साथ लंबी सैर पर जाना शुरू किया, इससे मुझे दुख से निपटने में मदद मिली। सेवानिवृत्त होने के बाद मैं एक वॉकिंग ग्रुप में शामिल हो गई और तब से बाहर निकलने से कभी नहीं घबराई। हर रविवार सुबह 6 बजे मैं किसी नई जगह जाने के लिए तैयार रहती हूं।"
Updated on:
12 Jun 2022 01:58 pm
Published on:
12 Jun 2022 01:50 pm

बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
