
Swaraj Tractors: महिंद्रा समूह के स्वराज ट्रैक्टर्स ने 40 से 50 एचपी श्रेणी में ट्रैक्टरों की नई रेंज को बाजार में उतारा है।साथ ही कंपनी ने पूर्व क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा भी की है। स्वराज ट्रैक्टर भारत की ट्रैक्टर इंडस्टी में प्रमुख ब्रांड है। स्वराज ट्रैक्टर महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह का एक हिस्सा है। स्वराज भारत में 30+ ट्रैक्टर मॉडल की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है। कंपनी के मुताबिक किसानों को सशक्त बनाने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के प्रति समर्पण के साथ, यह रेंज इस सेगमेंट में प्रदर्शन के नए मानक स्थापित करती है। ये ट्रैक्टर नये और एडवांस्ड फीचर्स से लैस हैं साथ ही यह खेती के कामों को आसानी से पूरा करने का दम रखते हैं। इन ट्रेक्टरों पर 6 साल की वारंटी दी जा रही है।
कीमत और उपलब्धता
नई स्वराज रेंज भारत में सभी स्वराज डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 6.90 लाख रुपये से लेकर 9.95 लाख रुपए तक है। ट्रैक्टर की इस नई रेंज को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि किसान आसानी से इन्हें इस्तेमाल कर सकें। ये सालों-साल बेहतर प्रदर्शन करना का डीएम रखते हैं। क्या आने वाले समय में कंपनी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी ? इस बारे में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का कि जब भारतीय किसान इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के लिए तैयार होंगे तो स्वराज भी समय से पहले तैयार हो जाएगा।
कंपनी का यह भी दावा है कि यह नई रेंज 6 साल या 6,000 घंटे की बेस्ट-इन-सेगमेंट स्टैडर्ड वारंटी के साथ आती है। कंपनी की कहना है कि स्वराज के पास भारत के पहले स्वदेशी ट्रैक्टर का नेतृत्व करने और ग्रीन रिवॉल्यूशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की समृद्ध विरासत है। ये स्मूथ गियरशिफ्ट के साथ आते हैं। इतना ही नहीं इनमें डिजिटल क्लस्टर, एलईडी टेल लैंप और डे लाइट रनिंग विकल्पों के साथ स्टाइलिश सिंगल पीस बोनट दिया गया है।
Published on:
05 Sept 2023 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
