पिछले साल से ही टाटा मोटर्स अपनी इन दोनों कारों को बंद करने का प्लान कर रही थी, क्योंकि लंबे समय से इन कारों की बिक्री में गिरावट आ रही थी। इन दोनों कारों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही थी, जिसको देखते हुए इन दोनों कारों का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया। अब सिर्फ कंपनी में बची हुई कारों की ही डिलीवरी की जाएगी और अन्य कार नहीं बनाई जाएगी। टाटा मोटर्स ने इस साल अप्रैल माह में कुल 187,321 कारें बेची, जो कि पिछले साल के मुकाबले ज्यादा थीं। टाटा मोटर्स की बिक्री में इजाफे के पीछे... टाटा नेक्सन, टाटा टियागो और टाटा हेक्सा शामिल हैं।