राहुल ने सिर्फ 11 वर्ष की उम्र में घर छोड़ दिया था और जिसके बाद उन्होंने ढाबे पर काम किया, बाजार में राखी, पटाखे, पतंग और रंग जैसी चीजें बेची। राहुल ने ऑटो रिक्शा भी चलाया। किसी दोस्त के कहने पर राहुल ने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और उसके बाद जयपुर में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की जो आज अच्छी तरह से चल रही है। कार के सिर्फ नंबर के लिए ही 40-50 लाख रुपये खर्च करना सामान्य लोगों की नजर में फालतू का पैसा उड़ाना हो सकता है, लेकिन राहुल इसको अपने जीवन में एक प्रेरणा के तौर पर लेते हैं।