
Tata Motors to takeover Ford India's Sanand plant
भारत (India) की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने एक बड़ी डील साइन की है। कंपनी ने यह डील फोर्ड इंडिया (Ford India) से की है। टाटा मोटर्स ने गुजरात (Gujrat) के सानंद (Sanand) शहर में स्थित फोर्ड इंडिया के मुख्य और काफी बड़े प्लांट को टेकओवर करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी हाल ही में कंपनी की तरफ से दी गई है। कंपनी ने यह भी बताया कि 7 अगस्त, 2022 को यह एग्रीमेंट साइन करके फाइनल किया गया था।
कितने रुपये में फाइनल हुई डील?
टाटा मोटर्स के फोर्ड इंडिया के गुजरात के सानंद स्थित प्लांट को खरीदने की डील 725.7 करोड़ रुपये में फाइनल हुई। कंपनी की यह डील देश में इस तरह की सबसे बड़ी डील्स में से एक है।
कब होगा टेकओवर पूरा?
टाटा मोटर्स की तरफ से फोर्ड इंडिया के सानंद प्लांट को टेकओवर करने की तारीख की भी जानकारी दी गई। कंपनी ने बताया कि 10 जनवरी, 2023 को सानंद का प्लांट उनके कंट्रोल में आ जाएगा।
यह भी पढ़ें- कार के एयरबैग्स का रखें ध्यान, फॉलो करें ये आसान टिप्स
डील से क्या होगा फायदा?
टाटा मोटर्स के फोर्ड इंडिया के सानंद स्थित प्लांट को खरीदने से उन्हें प्लांट की पूरी बिल्डिंग तो मिलेगी ही, साथ ही इस प्लांट का पूरा सेटअप, मशीन, सारे इक्विपमेंट्स और प्लांट के सभी वर्कर्स भी मिलेंगे। इतना ही नहीं, इससे कंपनी का मैन्युफैक्टर भी बढ़ जाएगा। कंपनी अभी हर साल 3,00,000 यूनिट्स मैन्युफैक्टर करती है। सानंद प्लांट खरीदने के बाद कंपनी का मैन्युफैक्टर बढ़कर साल की 4,20,000 यूनिट्स हो जाएगा।
क्यों बेचना पड़ रहा है फोर्ड इंडिया को सानंद प्लांट?
भारत में 9 सितंबर, 2021 से फोर्ड इंडिया बंद हो गई थी। हालांकि देश में कंपनी के प्लांट्स में फोर्ड गाड़ियों के पार्ट्स का प्रोडक्शन जारी है। पर नई गाड़ियों का प्रोडक्शन बंद हो चुका है। फोर्ड इंडिया के सानंद प्लांट को बेचने की यह मुख्य वजह है।
Published on:
31 Dec 2022 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
