
Tata Safari facelift(symbolic photo)
Tata Safari facelift: टाटा मोटर्स इस साल के अंत तक 6 एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें 2023 Tata Safari facelift का नाम भी शामिल है। हाल के दिनों में टाटा सफारी के 2023 मॉडल की कई तस्वीरें सामने आई हैं। अब इस एसयूवी के इंटीरियर की भी एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें कई सारी अपडेट का खुलासा हुआ है। उम्मीद है कि टाटा 2023 सफारी फेसलिफ्ट को अक्टूबर महीने में लॉन्च कर दे।
एक्सटीरियर
इसके एक्सटीरियर की बात करें तो, इसमें काफी सारे बदलाव किए गए हैं। इसमें एक नया हेडलाइट और टेल लैंप मिलेगा, जो एक एलईडी बार से अटैच होगा। सफारी फेसलिफ्ट में अलॉय व्हील मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Lectrix LXS G3.0 और G2.0 ई-स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत महज इतनी
इनसे सीधी टक्कर
लॉन्च होने के बाद इसी अपड़ेटेड एसयूवी का सीधा मुकाबला Mahindra XUV700 और MG Hector Plus से होने वाला है। बता दें कि टाटा सफारी की तुलना में Mahindra XUV700 में ज्यादा बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
कीमत
उम्मीद है टाटा नई सफारी फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन सितंबर महीने से शुरू कर दे। वहीं अक्टूबर महीने में लॉन्च कर सकती है। इसकी मौजूदा कीमत 15.64 लाख रुपये से शुरू होगी और 21.01 लाख रुपये तक जाती है। वहीं आगामी टाटा सफारी में कई सारे नए फीचर्स जोड़े गई, इसलिए इसकी कीमतों में थोड़ा इजाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Franx और Ertiga को Toyota रीबैज कर जल्द लॉन्च करेगी
Published on:
27 Jul 2023 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
