
Tata Motors अपनी आइकॉनिक SUV सिएरा को नए और मॉडर्न अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में इसकी झलक दिखाई गई थी, लेकिन अब इस SUV का प्रोडक्शन-स्पेक डिजाइन पेटेंट ऑनलाइन लीक हो गया है। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नई सिएरा में एक बोल्ड बॉक्सी डिजाइन, मॉडर्न एलईडी लाइटिंग, और दमदार ऑफ-रोड स्टांस देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस लीक से क्या-क्या नया खुलासा हुआ है!
लीक हुई तस्वीर के अनुसार, टाटा सिएरा का डिजाइन बॉक्सी होगा, जिसमें आगे की ओर एक दमदार और ऊंचा लुक देखने को मिलेगा। एसयूवी के फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एक चौड़ा एलईडी लाइट स्ट्रिप दी गई है, जो गाड़ी की पूरी चौड़ाई को कवर करती है। इसके अलावा, पियानो ब्लैक एलिमेंट्स और पॉलीगॉनल हेडलैंप डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। नीचे की तरफ वर्टिकली स्टैक्ड फॉग लैंप्स और एयर डैम दिए गए हैं।
एसयूवी के साइड प्रोफाइल में बड़े व्हील आर्च देखने को मिलते हैं, जो इसके ऑफ-रोडिंग लुक को और मजबूत बनाते हैं। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। वहीं, सीधा बेल्टलाइन डिजाइन इसकी बॉक्सी अपील को बढ़ाता है। रियर प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट दिया गया है, जो पुरानी सिएरा की याद दिलाता है।
टाटा सिएरा का केबिन एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, मल्टीपल एयरबैग्स, और अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।
टाटा सिएरा को दो इंजन ऑप्शन में लाया जाएगा। इसका आईसीई (Internal Combustion Engine) वर्जन कंपनी के नए 1.5-लीटर हाइपरियन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ सकता है। इसके अलावा, इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा, जो टाटा हैरियर से लिया जाएगा। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
फिलहाल, लीक हुए पेटेंट डिजाइन से यह तो साफ हो गया है कि टाटा सिएरा 2025 का प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल काफी हद तक इसी डिजाइन पर आधारित होगा। हालांकि, ऑटो कंपनियां अक्सर पेटेंट डिजाइन में कुछ बदलाव करके फाइनल प्रोडक्शन मॉडल पेश करती हैं।
टाटा मोटर्स ने इस SUV को पहले 2023 ऑटो एक्सपो में एक कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया था, और अब इसका पेटेंट डिजाइन काफी हद तक उससे मेल खा रहा है। लेकिन कुछ छोटे-मोटे बदलाव, जैसे बंपर डिजाइन, लाइटिंग एलिमेंट्स या अलॉय व्हील्स में सुधार, प्रोडक्शन मॉडल में संभव हो सकते हैं।
टाटा सिएरा के लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसे 2025 के अंत तक भारतीय बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है।
Updated on:
10 Mar 2025, 3:39 PM IST
Published on:
10 Mar 2025, 3:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.