
कारों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और आप अगर नई कार ख़रीदने के मन बना रहें हैं,तो हमारी ये रिपोर्ट आपके बेहद काम आएगी। इस रिपोर्ट में हम आपको जुलाई के महीने में बिकने वाली टॉप 25 कारों की जानकारी दे रहें हैं। इन कारों में से कोई आपकी पसंद भी बन सकती है। जुलाई की कार सेल्स रिपोर्ट आ गई है,जिसमें से टॉप पांच कारों में से 4 गाड़ियां मारुती सुजुकी की है। आइए डिटेल में बताते हैं इस सेल्स रिपोर्ट के बारें में -
मारुति सुजुकी की कारें
जुलाई 2022 की सेल्स रिपोर्ट की बात करें तो पहले नंबर पर मारुती की वैगनआर की कुल 22,588 यूनिट बिकी है। दूसरे नंबर पर मारुति बलेनो ने कुल 17,960 यूनिट बेच कर बाज़ी मारी है और वहीं तीसरे नंबर पर मारुति की ही स्विफ्ट रही, जिसकी कुल 17,539 यूनिट बिकी। टाटा मोटर्स की नेक्सॉन 14,214 यूनिट बेच कर चौथे नंबर पर रही। जुलाई के महीने में पांचवे नंबर पर मारुती डिजायर रही,जिसकी कुल 13,747 यूनिट बिकी और छठे नंबर पर मारुति ईको रही जिसकी कुल 13,048 यूनिट बिकी है। इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा ने कुल 12,625 यूनिट बेच कर सातवें नंबर और हुंडई वेन्यू कुल 12,000 यूनिट बेच कर आठवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। 9वें पायदान पर मारुती एस-प्रेसो रही, जिसकी कुल 11,268 यूनिट बिकी और 10वें नंबर पर टाटा पंच रही जिसकी जुलाई के महीने में कुल 11,007 यूनिट बिकी है।
Hyundai और Kia की कारें
जुलाई के महीने में हुंडई आई10 नियॉस की कुल 10,001 यूनिट बिकी, जिससे टॉप 25 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में यह 11वें नंबर पर रही है। इसके साथ ही मारुती ब्रेज़ा की कुल 9,709 यूनिट बिकी जिससे यह 12वें और अर्टिगा कुल 9,693 यूनिट सेल करके 13वा स्थान हासिल किया है। 14वें पायदान की बात करें तो इस पर मारुती की ऑल्टो रही, जिसकी जुलाई के महीने में कुल 9,065 यूनिट बिकी।
जुलाई की टॉप सेलिंग कारों में जगह बनाते हुए किआ सेल्टॉस की कुल 8541 यूनिट बिकी है। इसके बाद महिंद्रा बोलेरो की कुल 7917 यूनिट बिकी और 17वें नंबर पर किआ सॉनेट ने कुल 7215 यूनिट सेल करके अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कुल 6,900 यूनिट बिकी,तो वहीं हुंडई आई20 की जुलाई महीने में कुल 6873 यूनिट बिकी हैं। 20वे पायदान पर मारुती की सिलेरियो रही जिसकी कुल 6854 यूनिट बिकी। टोयोटा अर्बन क्रूजर 6724 यूनिट बेच कर 21वे नंबर पर रही और इसके अलावा महिंद्रा एक्सयूवी700 की 6277 यूनिट, टाटा अल्ट्रोज की 6159 यूनिट, मारुति इग्निस की 6130 यूनिट और किआ कारेन्स की कुल 5978 यूनिट बेच कर जुलाई की टॉप सेलिंग 25 कारों में अपनी जगह बनाई है।
Updated on:
07 Aug 2022 11:53 pm
Published on:
07 Aug 2022 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
