
Top 5 Budget Sports Bikes: भारत में स्पोर्ट्स बाइक्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, लेकिन ज्यादातर हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स की कीमतें काफी ज्यादा होती हैं। अगर आपका बजट 2 लाख रुपये से कम है और आप एक स्टाइलिश, दमदार और फीचर-लोडेड स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होगा। हमने भारत में उपलब्ध टॉप 5 सस्ती स्पोर्ट्स बाइक्स की एक लिस्ट तैयार की है, जो न केवल किफायती हैं, बल्कि शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस भी देती हैं। आइए जानते हैं इन बाइक्स के बारे में विस्तार से।
हीरो मोटोकॉर्प की यह बाइक 210cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 25 बीएचपी की पावर और 20 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-चैनल ABS और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.81 लाख (एक्स-शोरूम) है।
यामाहा की यह पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस है, जो 18.1 बीएचपी की पावर और 14.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक अपने एयरोडायनामिक डिजाइन और राइडिंग स्टेबिलिटी के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.84 लाख (एक्स-शोरूम) है।
यह फुली-फेयर्ड बाइक 200cc इंजन के साथ आती है, जो 24.1 बीएचपी की पावर और 18.7 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें डुअल-चैनल ABS, LED हेडलैंप और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹2.14 लाख (एक्स-शोरूम) है।
केटीएम की यह बाइक 124.7cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 14.34 बीएचपी की पावर और 12 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह हल्के ट्रेलिस फ्रेम, एडजस्टेबल हैंडलबार और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.92 लाख (एक्स-शोरूम) है।
सुजुकी की यह स्पोर्ट्स बाइक 249cc इंजन के साथ आती है, जो 26.1 बीएचपी की पावर और 22.2 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें LED हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.98 लाख (एक्स-शोरूम) है।
Updated on:
5 Mar 2025, 5:07 PM IST
Published on:
5 Mar 2025, 5:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.