
Top Best Selling electric cars in july 2022
Top Selling Electric Cars: पिछले कुछ समय से भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में रफ़्तार देखने को मिली है। 12 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ से ज्यादा की कारें भारत में मौजूद हैं। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगतार बढ़ रही है, टाटा मोटर्स से लेकर Bmw जैसी लग्जरी ब्रांड्स की भी इलेक्ट्रिक कारें इस समय भारत में उपलब्ध हैं। यानी जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। इतना ही नहीं 15 अगस्त को महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अपनी 5 नई इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा उठा रही है। यहां हम आपको पिछले महीने (July 2022) में बिकने वाली टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अगर आप भी एक नई EV खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट पर गौर करें।
सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 इलेक्ट्रिक कारें
जुलाई महीने की सेल्स रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Nexon/Tigo सबसे ज्याद बिकी हैं, पिछले महीने इनकी 2878 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके अलावा MG ZS EV दूसरे नंबर पर रही है, इसकी कुल 263 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। तीसरे नंबर पर Hyundai Kona EV रही जिसकी कुल 58 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके अलावा चौथे नंबर पर BYD e6 रही जिसकी सिर्फ 44 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पांचवे नंबर पर Mahindra eVerito मॉडल रही है जिसकी कुल 26 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Audi etron और Porsche Taycan की 7 यूनिट्स ही बिकी जिसे ये दोनों कारें 6th और 7th पोजीशन पर रही है। BMW iX/i4 की 5 यूनिट्स बिकी जिससे यह 8th नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। इतना ही नहीं Mercedes eQC की 2 यूनिट्स बिकी जबकि अन्य मव 5 कारें बिकी हैं ।
Top 10 Best Selling Electric Cars in july 2022
1. Tata Nexon/Tigor: 2878 यूनिट्स बिकी
2. MG ZS EV: 263 यूनिट्स बिकी
3. Hyundai Kona EV: 58 यूनिट्स बिकी
4. BYD e6: 44 यूनिट्स बिकी
5. Mahindra eVerito 26 यूनिट्स बिकी
6. Audi etron: 7 यूनिट्स बिकी
7. Porsche Taycan 7 यूनिट्स बिकी
8. BMW iX/i4 5 यूनिट्स बिकी
9. Mercedes eQC 2 यूनिट्स बिकी
10. Others 5 यूनिट्स बिकी
Published on:
13 Aug 2022 11:33 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
