
Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। हुंडई देश के सबसे बड़े ऑटो इवेंट में अपनी अपकमिंग कारों के लाइनअप और टेक्नोलॉजी को पेश करेगी। इसकी शुरुआत 17 जनवरी को ब्रांड के सबसे ज्यादा इंतजार वाले प्रोडक्ट यानि क्रेटा इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग से होगी। साथ ही कंपनी अपने मौजूदा लाइनअप के मॉडल्स को भी पेश करेगी।
हुंडई की ऑटो एक्सपो रेंज के बारे में आधिकारिक जानकारी आने वाले हफ्तों में सामने आ जाएगी। चलिए फिलहाल के लिए हुंडई क्रेटा ईवी से जुड़ी डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
Hyundai Creta EV के 45kWh बैटरी पैक और फ्रंट-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आने की उम्मीद है। ई-मोटर के आउटपुट की बात करें तो 138 बीएचपी की पावर और 255 एनएम टॉर्क होने की संभावना है। इसी पॉवरट्रेन सेटअप का इस्तेमाल ग्लोबल लेवल पर मौजूद हुंडई कोना ईवी में भी किया जाता है। क्रेटा इलेक्ट्रिक की रेंज की बात करें तो 350 किमी से ज्यादा होने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रिक क्रेटा के इंटीरियर में, नई थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलेगी, फ्लैट-बॉटम यूनिट को इसके ICE वर्जन में देखा गया है। सेंटर पैनल पर HVAC कंट्रोल नए Alcazar से लिए जाएंगे। सेंटर कंसोल को भी रिवाइज्ड किया जाएगा, जिसमें कूल्ड सीट्स के लिए फिजिकल बटन, दो कप होल्डर, ऑटो होल्ड शामिल हैं। इसके आलावा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 360 डिग्री कैमरा भी देखने को मिलेगा। स्टीयरिंग कॉलम के पास ड्राइव सिलेक्टर कंट्रोलर देखने को मिलेगा। बाकी सभी फीचर ICE मॉडल (पेट्रोल) क्रेटा से लिए जाएंगे।
लुक के मामले में हुंडई क्रेटा EV अपडेटेड क्रेटा पर बेस्ड होगी, लेकिन यह अपने ICE सिबलिंग से थोड़ा अलग दिखेगी। फ्रंट में बंद ग्रिल, आगे और पीछे दोनों जगह नए डिजाइन वाले बंपर और इसके साथ ही नए डिजाइन किए गए एलॉय व्हील भी देखने को मिलेंगे। इसके आलावा आगे और पीछे दोनों जगह पर EV बैज भी मौजूद होंगे।
Updated on:
27 Dec 2024, 1:02 PM IST
Published on:
27 Dec 2024, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.