30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम खर्च, ज्यादा माइलेज! मारुति ला रही है 3 नई हाइब्रिड कारें, जानें कब होंगी लॉन्च

मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी नई हाइब्रिड कारों को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। ये कारें बेहतर माइलेज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आएंगी। जानिए इन अपकमिंग मॉडल्स की लॉन्च टाइमलाइन और की-डिटेल्स के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 9 Mar 2025, 12:59 PM IST

upcoming maruti hybrid cars

Upcoming Maruti Hybrid Cars 2025: भारत में कारों की दुनिया तेजी से बदल रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब ज्यादा माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी वाली कारों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी को देखते हुए, हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस कारें न सिर्फ माइलेज बढ़ाती हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर साबित होती हैं। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी इस ट्रेंड को अपनाते हुए अपनी हाइब्रिड कारों की रेंज तैयार कर रही है। कंपनी जल्द ही तीन नई हाइब्रिड कारें लॉन्च करने जा रही है, जो जबरदस्त माइलेज और परफॉर्मेंस देंगी। आइए जानते हैं इन अपकमिंग हाइब्रिड कारों के बारे में विस्तार से।

2025 में आएगी फ्रोंक्स हाइब्रिड

मारुति फ्रोंक्स वर्तमान में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। कंपनी 2025 में इसका हाइब्रिड वर्जन पेश करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई फ्रोंक्स फेसलिफ्ट में HEV सीरीज हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह 35 kmpl तक का शानदार माइलेज दे सकती है।

बलेनो हाइब्रिड से मिलेगा जबरदस्त माइलेज

मारुति सुजुकी बलेनो को भी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लाने की योजना बना रही है। इसमें 1.2L 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन के साथ एडवांस हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। बलेनो हाइब्रिड के 35 kmpl तक माइलेज देने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

जापानी टेक्नोलॉजी से लैस होगी नई हाइब्रिड कार

मारुति सुजुकी जापान-स्पेक Suzuki Spacia पर आधारित एक नई हाइब्रिड कार पर भी काम कर रही है। इसमें HEV सीरीज हाइब्रिड सेटअप मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार को 2026 के मध्य तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-रंगों की मस्ती में कहीं लापरवाही न पड़ जाए भारी, इस होली ड्राइविंग करते समय न करें ये गलतियां

भारत में अभी मारुति के पास कितनी हाइब्रिड कारें?

Maruti Suzuki Grand Vitara (Smart Hybrid)
Maruti Suzuki Brezza (Smart Hybrid, ऑटोमेटिक वेरिएंट में)
Maruti Suzuki Ertiga (Smart Hybrid, ऑटोमेटिक वेरिएंट में)
Maruti Suzuki XL6 (Smart Hybrid, ऑटोमेटिक वेरिएंट में)
Maruti Suzuki Ciaz (Smart Hybrid, ऑटोमेटिक वेरिएंट में)

वर्तमान में, मारुति सुजुकी भारत में 1 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (Grand Vitara Strong Hybrid) और 5 माइल्ड हाइब्रिड कारें बेच रही है। आने वाले वर्षों में कंपनी और भी हाइब्रिड मॉडल्स पेश करने वाली है।

ये भी पढ़ें-31 जनवरी के बाद दूसरी बार महंगी हुई निसान मैग्नाइट, जानें नई कीमत?