
Watch maiden flight of world's first flying race car Alauda MK3
नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से दुनिया भर में इलेक्ट्रिक और सेल्फ-ड्राइव व्हीकल्स अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसके बाद का क्या? क्या उड़ने वाली कारें? हालांकि कुछ वक्त से फ्लाइंग कार यानी उड़ने वाली कारों को लेकर भी खबरें सामने आती रही हैं। अब अलौदा एयरोनॉटिक्स के पास इसका जवाब है।
ऑस्ट्रेलियाई कंपनी अलौडा एयरोनॉटिक्स अब दुनिया से ऐसी फ्लाइंग सुपरकार का वादा कर रही है जो रेस ट्रैक पर फर्राटे लगाने के साथ ही हवा में उड़ने में भी सक्षम हो। इस कड़ी में कंपनी ने हाल ही में दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में Alauda MK3 फ्लाइंग कार का परीक्षण किया।
Alauda MK3 फ्लाइंग कार, 2021 में वैश्विक रूप से आयोजित होने वाली Airspeeder EXA सीरीज की उन तीन उड़ने वाली कार प्रतियोगिताओं पर भरोसा जताने के लिए पर्याप्त साबित होती है। यह प्रतियोगिता मोटरस्पोर्ट्स को जमीन से हवा में ले जाएगी जब 2021 के अंत में इलेक्ट्रिक फ्लाइंग रेसिंग सिरीज पुरी तरह से आयोजित होंगी।
इससे पहले इस साल फरवरी में Alauda MK3 को दुनिया के सामने पेश किया गया था, जब इसे पहली उड़ान भरते हुए देखा गया था। Alauda MK3 को दूर से एक सिमुलेटर के जरिये कंट्रोल किया जाता है। यह सिमुलेटर इस तरह का माहौल पेश करता है जैसे व्यक्ति MK3 के कॉकपिट में बैठा हो और वास्तविकता में कार उड़ा रहा हो, ताकि उसे हकीकत का अनुभव मिल सके।
Airspeeder EXA को लेकर भी ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ये भविष्य की उड़ने वाली कारों का टेक्निकल टेस्ट-बेड होने के साथ ही उनमें पायलट के स्किल पैदा करने वाला होगा।
Akauda MK3 फ्लाइंग कार की ड्राइंग और डिजाइन 1950 और 1960 के दशक की रेसिंग कारों से प्रेरित है। इस कार में बिना रन-वे के सीधे इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग की क्षमता है। बिना किसी सवारी के इस रेसिंग कार का वजन महज 130 किलोग्राम है और इसमें 80 किलोग्राम भार का वजन उठाने की क्षमता है।
यह कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावर्ड है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 429 hp का पावर आउटपुट देने में सक्षम है, जिसकी तुलना Audi SQ7 की ताकत से की जाती है। यह कार 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार को महज 2.8 सेकेंड में हासिल करने में सक्षम है और यह हवा में 1,640 फीट की ऊंचाई तक जा सकती है।
Updated on:
21 Jun 2021 12:51 am
Published on:
21 Jun 2021 12:44 am
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
