19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी सोचा है आखिर भूतों के नाम पर क्यों होते हैं Rolls Royce कारों के नाम…

दुनिया की सबसे ज्यादा महंगी लग्जरी कार रोल्स रॉयस (Rolls Royce) का भूतों से कुछ रिश्ता है, जिसके बारे में उसे खरीदने वाले भी नहीं जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Rolls Royce

दुनिया में अगर सबसे ज्यादा लग्जरी कार की बात होगी तो उसमें सबसे पहला नाम रोल्स रॉयस (Rolls Royce) का होगा। 1906 में शुरू हुई रोल्स रॉयस इंग्लैंड की वो जानी-मानी कार निर्माता कंपनी, जिसके बारे में हर कार लवर जानता होगा। आज हम यहां ये जानेंगे कि रोल्स रॉयस दुनिया की सभी कारों से अलग और इतनी ज्यादा महंगी क्यों है?

रोल्स रॉयस की कारें ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक टिकती हैं और लोग उन्हें कई सालों तक सहेज कर रखते हैं। इतनी ज्यादा मजबूत होती हैं कि आपको आज भी राजा महाराजाओं की रोल्स रॉयस कार बिल्कुल नई नजर आएंगी। आज भी राजस्थान के रजवाडो़ं के पास 50 सालों पुरानी रोल्स रॉयस देख सकते हैं जो आज भी सड़कों पर चलती हैं। रोल्स रॉयस सिर्फ कार ही नहीं है बल्कि इससे ये पता चलता है कि वो शख्स जिसके पास ये कार है वो खुद कितना ज्यादा लग्जरी है।

भूतों जैसी शांत
रोल्स रॉयस की कारों के नाम आत्माओं के नामों पर रखे गए हैं, इसके पीछे कंपनी का मानना है कि ये कार आत्माओं जितनी शांत होती हैं। Rolls Royce Phantom, Rolls Royce Ghost, Rolls Royce Dawn और Rolls Royce Wraith जैसे नाम इसका सबूत हैं।

इंसान करते हैं सारा काम
जब आप रोल्स रॉयस के रिम देखेंगे तो पता चलेगा कि उस रिम पर जो RR लिखा होता है वो पहियों के साथ घूमता नहीं है बल्कि सीधा रहता है। इस खास फीचर को आप सिर्फ रोल्स रॉयस में ही देख सकते हैं। रोल्स रॉयस की कार बहुत ज्यादा शांत होती हैं और उसके अंदर बाहर की बिल्कुल भी आवाज नहीं आती है। रोल्स रॉयस को इंसानों द्वारा बनाया जाता है, क्योंकि इसके प्लांट में सिर्फ 4 रोबोट ही लगे हुए हैं। अधिकतर कार्य इंसानों द्वारा ही किए जाते हैं।

हर रोल्स रॉयस कार होती है अलग
सिर्फ इंटीरियर को डिजाइन करने के लिए कई दिन का समय लग जाता है। इंटीरियर डिजाइन करते वक्त हर चीज को बेहतरीन बनाने के लिए उसे बारीकी से देखा जाता है। रोल्स रॉयस की जब शुरुआत हुई थी तो ये कंपनी हवाईजहाज और कार बनाने का कार्य करती थी। सबसे पहले Silver Ghost कार बनाई गई थी। अगर आप दो रोल्स रॉयस कार को मिलाएंगे तो आपको उन दोनों में अंतर नजर आ जाएगा, क्योंकि इसकी कोई भी कार एक जैसी नहीं होती है। कलर और इंटीरियर में अलग-अलग हिसाब से तैयार की जाती हैं रोल्स रॉयस।