4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों सबसे ज्यादा बिकती है Hero Splendor Plus, जानिये 5 बड़े कारण

बाइक में लगा इंजन किफायती होने के साथ-साथ बेहतर माइलेज भी देता है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 80.6 Kmpl की माइलेज दे सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
hero_splendor_plus_1.jpg

किफायती दाम

Splendor Plus की एक्स-शो रूम कीमत 68,590 रुपये से लेकर 70,790 रुपये तक जाती है। कीमत के हिसाब से यह बाइक किफायती कही जा सकती है। यही कीमत ग्राहकों को लुभाने का भी काम कर रही है।

सिंपल डिजाइन

Splendor Plus का डिजाइन इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है, यह बाइक अपने सिंपल डिजाइन की वजह से खूब पसंद की जाती है और यही वजह है कि अब यूथ भी इस बाइक की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

किफायती इंजन

इंजन की बात करें तो Splendor Plus में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जोकि 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें XSens टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है।

लो मेंटेनेंस

बाइक में लगा इंजन किफायती होने के साथ-साथ बेहतर माइलेज भी देता है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 80.6 Kmpl की माइलेज दे सकती है। इतना ही नहीं यह इंजन लो मेंटेनेंस वाला है यानी सर्विस के समय आपका ज्यादा बिल नहीं आएगा और यह बाइक आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं अगर आप रेगुलर सर्विस कराते हैं तो यह बाइक ब्रेक डाउन का शिकार भी नहीं होगी।

हल्का वजन

Splendor Plus का वजन 112 किलोग्राम है जिसकी वजह से इसे हैंडल करना आसान बन जाता है। हैवी ट्रैफिक में भी यह बाइक आसानी से निकल जाती है और निराश होने का मौका नहीं देती। इसका व्हीलबेस 1236mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 165mm है। बाइक में 18 इंच के टायर्स दिए है। खराब रास्तों के लिए इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन लगे हैं जबकि रियर में 5 स्टेप अडजस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए हैं।