
Ayodhya Saryu Snan
सावन पूर्णिमा पर रामनगरी अयोध्या में तकरीबन 10 लाख श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया। इसी के साथ 12 दिवसीय सावन झूले का समापन हुआ। श्रद्धालुओं का समूह अपने घरों को लौट गया। बता दें कि दो दिवसीय सावन पूर्णिमा के बाद करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया और मंदिरों में दर्शन पूजन कर अपने घरों को लौट गए। शुक्रवार को पूरे दिन स्नान और दर्शन का सिलसिला चलता रहा। पूर्णिमा में सूर्य उदय शुक्रवार को होने के बाद भक्तों ने बड़ी संख्या में स्नान और दर्शन किया।
भक्तों ने किया नागेश्नरनाथ के दर्शन
भोर 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का समूह सरयू स्नान करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की पीठ नागेश्वरनाथ की ओर रुख किया। नागेश्वरनाथ सावन माह के साथ ही आस्था के केंद्र में थे। गुरुवार और शुक्रवार को सावन की पूर्णाहुति के साथ इस आस्था का शिखर देखने को मिला। नागेश्वर नाथ दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी, कनक भवन और रामलला के दरबार में पहुंचने लगा। नागेश्वर नाथ में गर्भगृह संकरा होने के चलते सुबह 7 से 9 बजे तक भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस को कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
राम नगरी के मंदिरों में झूलन उत्सव के मौके पर साज सज्जा की गई। गुरुवार की शाम भाव-भक्ति और संगीत के चरम में डुबकी लगाते हुए एक वर्ष के लिए विसर्जित हुआ। इसके साथ ही भक्तों का प्रवाह भी राम नगरी से आस्था की रज लेकर अपने-अपने घर की घर की ओर वापस लौटा।
Published on:
12 Aug 2022 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
