
वर्तिका सिंह से वाद विवाद मामले में बाबरी के मुद्दई इकबाल अंसारी के खिलाफ दर्ज हुआ केस
अयोध्या : अयोध्या में बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह के बीच विवाद का मामला बेहद गंभीर होता जा रहा है | इस मामले में वर्तिका सिंह की याचिका पर न्यायालय के आदेश से अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि में बाबरी मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | इकबाल अंसारी के खिलाफ धारा 147,504, 505 ( 2 )व 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है |
पुलिस को दी गई तहरीर में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने आरोप लगाया है कि 3 नवंबर को अयोध्या में दर्शन करने के लिए गई थी | इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा इकबाल अंसारी से मुलाकात कराने की बात पर दोपहर 1:00 बजे वह इकबाल अंसारी के घर पर पहुंची जहां पर मुलाकात के समय इकबाल अंसारी ने उनसे आपत्तिजनक भाषा में बात की और देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे और उनसे दुर्व्यवहार करने की भी कोशिश की | वर्तिका सिंह की शिकायत पर इकबाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है |
Published on:
21 Sept 2019 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
