2022 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर संतों में खुशी की लहर, कहा अब और होगा विकास
अयोध्या। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में अयोध्या सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम सामने आने के बाद अयोध्या के संतों में खुशी की लहर है। संतों की माने तो आज विश्व में अयोध्या नगरी को एक बड़ी पहचान मिला है। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हुआ है। और अब उनके यहां से चुनाव लड़ने से यहां के विकास और बड़ी संभावनाएं बढ़ सकते हैं।
अयोध्या के मंदिरों बांटी जा रही मिठाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर संतों में खुशी की लहर है। जिसको लेकर आज जहां सिद्ध पीठ हनुमानगढ पर नागा साधु ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। तो वही तपस्वी छावनी पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए संतों ने जय श्री राम के नारे लगाए जाने के साथ भाजपा व योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे भी लगाए और संतों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
अब राममय होगी अयोध्या संतों में खुशी : रमेश दास
हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर अयोध्या सीट से चुनाव लड़ने की मुहर लगाए जाने से संत समाज के लोग बहुत ही खुश हैं और पूरी अयोध्या राममय तो वही बताया कि अयोध्या का विकास किया जा रहा है लेकिन जिस प्रकार से काशी में विकास हुआ है काशी कॉरीडोर को बनाया गया है। और उससे भी बेहतर राम मंदिर निर्माण के साथ उसी तरह से एक भव्य नगरी की बनाये जाने का कार्य किया जाएगा।
अयोध्या से योगी का पीढ़ियों से है रिश्ता : परमहंस
वहीं तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने बताया कि अयोध्या वासियो के लिए बहुत खुशी हैं। योगी जी का अयोध्या से पीढ़ियो से रिश्ता रहा है। वो ऐसे मुख्यमंत्री है जो सबसे अधिक समय अयोध्या को उन्होंने दिया है।अयोध्या के गौरव को प्रतिष्टित किया।हम लोगो में उत्साह है।वही कहा जो रामराज्य की अयोध्या आज देखने लग गईं है।उनके चुनाव लड़ने से अयोध्या में और निखार आ जाएगा।