
पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
Ayodhya Airlines: अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट छह जनवरी से उड़ान भरेगी। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू करने जा रही है। छह जनवरी को सुबह 11.55 पर दिल्ली से उड़ान भरकर पहली फ्लाइट दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से यह फ्लाइट दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर वापस दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इंडिया के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने बताया कि दस जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के बीच प्रतिदिन फ्लाइट इसी समय पर फ्लाइट संचालित होगी। अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को फ्लाइट संचालित होगी। 11 जनवरी को अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे उड़ान भरकर 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से दोपहर 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.40 अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें-
अयोध्या से दिल्ली जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन
अयोध्या से दिल्ली के लिए जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। साथ ही रेल मार्ग से पूरे देश से अयोध्या को जोड़ा जाएगा। देश के सभी हिस्सों से अयोध्या के लिए ट्रेनें उपलब्ध हो सकेंगी। जिसके लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा। नई ट्रेनें भी चलाई जाएगी।
अयोध्या में राम मंदिर निमार्ण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। पूरे देश से श्रृद्धालु श्री राम के दर्शन हेतु अयोध्या आना चाहते है। जिसको लेकर पूरे अयोध्या की कनेक्टीविटी के लिए सरकार काम कर रही है। अयोध्या का इंटर नेशनल हवाई अड्डा बन कर तैयार है।
अयोध्या आने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। रेल से आवागमन में जल्द ही अयोध्या से दिल्ली वंदे भारत का संचालन प्रारम्भ होगा। दिल्ली से दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एलएचबी कोच का नया एडिशन लगेगा। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा। जिससे पूरे देश से किसी भी श्रद्धालु को अयोध्या आने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आये। नई ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। आध्यत्मिक नगरी अयोध्या जल्द ही अपने पूर्ण वैभव के स्वरूप में विश्व मानचित्र में दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
Published on:
14 Dec 2023 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
