17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब: इंडिया रिच लिस्ट में अयोध्या के तीन कारोबारी, दो सगे भाई

दुनियाभर के औद्योगिक समूहों का लेखा-जोखा रखने वाली कंपनी हुरुन इंटरनेशनल द्वारा जारी इंडिया रिच लिस्ट में जिले के सबसे अमीर कारोबारी के रूप में जगह बनाने वाले अनिल सिंह की संपत्ति 42 सौ करोड़ है, जबकि उनके छोटे भाई विनोद सिंह की संपत्ति 12 सौ करोड़ है।

less than 1 minute read
Google source verification
24.jpg

Ayodhya News: अयोध्या के तीन कारोबारियों ने इस बार इंडिया रिच लिस्ट में जगह बनाई है, इसमें मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत उपाध्यायपुर जमुनियामऊ के निवासी दो भाइयों का नाम भी शामिल है, जबकि अयोध्या के ही रामनगर मुहल्ले के निवासी लक्ष्मण लधानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनकी कुल संपत्ति 4104 करोड़ है। दुनियाभर के औद्योगिक समूहों का लेखा-जोखा रखने वाली कंपनी हुरुन इंटरनेशनल द्वारा जारी इंडिया रिच लिस्ट में जिले के सबसे अमीर कारोबारी के रूप में जगह बनाने वाले अनिल सिंह की संपत्ति 42 सौ करोड़ है, जबकि उनके छोटे भाई विनोद सिंह की संपत्ति 12 सौ करोड़ है। वे भी हुरुन की लिस्ट में हैं। कुछ वर्ष पहले दो चार्टर्ड प्लेन एकसाथ खरीदकर अनिल ने सबको कारोबार के क्षेत्र में अपने तेजी से बढ़ते कदमों का अहसास करा दिया था। कभी पूर्व सांसद निर्मल खत्री के करीबी रहे अनिल सिंह ने करीब 43 वर्ष पूर्व कारोबार की यह यात्रा जिले में छोटे-मोटे ठेके से शुरू की थी। धीरे-धीरे वे आगे बढ़ते गए। इस कारोबार को पंख तब लगा, जब उनके परिवार को पेट्रोल पंप का लाइसेंस हासिल हो गया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अपनी मृदुभाषी छवि के चलते लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अनिल सिंह की पत्नी श्वेता सिंह पूर्व में अयोध्या (फैज़ाबाद) की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। स्थानीय लोग भी यह मानते हैं कि उनके परिवार ने समय-समय पर लोगों की खूब मदद की। लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इस परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतार सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई अधिकृत प्रतिक्रिया इस परिवार के सदस्यों की ओर से नहीं आई है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग