
राम मंदिर में होगा भगवान शिव का दर्शन
35 साल बाद राम जन्मभूमि परिसर में कुबेर पूजा पर स्थापित भगवान शिव के मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके पहले भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के साथ कुबेर टीले पर स्थित भगवान शिव के स्थान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसके जिसके सामने कांस्य से बने जटायु की मूर्ति भी स्थापित होगी।
परिसर में स्थापित कुबेर टीले का होगा जीर्णोद्धार
अयोध्या में भगवान श्री राम लला की भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है 70 एकड़ राम जन्मभूमि परिसर में लगभग 8 एकड़ में मंदिर के साथ मंदिर की परिधि में 800 मीटर लंबे परकोटे का निर्माण किया जा रहा है जिसमें अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी स्थापित किया जाएगा वहीं परिसर में भी सप्त ऋषियों के मंदिरों को स्थापित करने के साथ प्राचीन स्थलों का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जिसमें सबसे प्राचीन कुबेर टीला को माना गया है। यह टीला वैसे तो पुरातत्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज है। लेकिन अब इसका जीर्णोद्धार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करा रहा है।
कुबेर टीले पर लगेगा जटायु का स्टेचू
ट्रस्ट के इंजीनियर जगदीश आपने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि कुबेर टीला पर पहले से ही भगवान शिव विराजमान है। अब उनके मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिस पर एक भव्य जटायु की स्टेचू लगाया जाएगा। और टीले के अन्य भाग पर प्राकृतिक पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे और जहां पर पहुंचने के बाद श्रद्धालु ऊंचाई से भव्य मंदिर का भी दर्शन प्राप्त करेंगे।
राम मंदिर में होगा भगवान शिव का दर्शन
राम मंदिर ट्रस्ट के डॉ अनिल मिश्रा बताते हैं कि कुबेर टीला पर लगने वाला जटायु की मूर्ति कांस्य की होगी। जो देखने में अद्भुद स्वरूप होगा। जिसे तैयार करने के लिए ऑर्डर भी दे दिया गया है जल्द ही मूर्ति को तैयार कर अयोध्या लाया जाएगा। यहां पर पहुंचने के बाद भक्त भगवान शिव के भी दर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
Published on:
01 Aug 2023 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
