
धार्मिक वातावरण बनाने में जुटे कारीगर
रामनगरी अयोध्या में भी दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में है, अयोध्या शहर में मां दुर्गा के भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं जिसमें पश्चिम बंगाल के मूर्तिकारों द्वारा बनाई मूर्तियां स्थापित की जाएगी, शहर के फतेहगंज के राम जानकी मंदिर में माता वैष्णो देवी की झांकी प्रमुख रूप से लोगों को आकर्षित करेगी, फतेहगंज के राम जानकी मंदिर में माता वैष्णो देवी की भक्ति दर्शन करेंगे तो इसके साथ ही काल भैरव शिवखोड़ी राम दरबार महिषासुर मर्दिनी व विशालकाय शिवलिंग के साथ झरने व पहाड़ प्रमुख रूप से सजाए जा रहे हैं।
धार्मिक वातावरण बनाने में जुटे कारीगर
अयोध्या में अलग अलग स्थानों पर माता रानी के पंडाल को तैयार किया जा रहा है। तो वहीं नवरात्र के पहले दिन से कई माँ दुर्गा की प्रतिमा भी स्थापित कर दिया गया है। जिसके लिए भव्य दुर्गा प्रतिमाओं को भी तैयार कर लिया गया है। तो वहीं पूरे शहर में धार्मिक वातावरण बनाये जाने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने भी जिला प्रशासन के साथ व्यवस्थाओं की तैनार्वकरने जुटे हुए हैं। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा प्रतिमा पंडालों में बिजली का अहम रोल होता है जिसको लेकर बिजली विभाग की अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई है जिसमें अधिकारियों ने आश्वासन दिया है की बिजली की सप्लाई अनवरत की जाएगी।
सख्त सुरक्षा के बीच सम्पन्न होगा अयोध्या का दुर्गा पूजा
वहीं एसएसपी राजकरण नैय्यर ने भी नवरात्रि के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने की बात कही है, उन्होंने बताया कि नवदिवसीय आयोजन में अयोध्या जनपद में 1631 स्थान पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जा रहा है अंतिम दिन दशहरा के मौके पर 56 घाटों पर विसर्जन का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं अयोध्या में 58 स्थान पर रामलीला का आयोजन और 11 स्थान पर भारत मिलाप और राजगद्दी का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर सुरक्षा के भी व्यापक के इंतजाम किए जा रहे हैं।
Published on:
15 Oct 2023 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
