15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में कारसेवकों की स्मृति में बनेगा भव्य अशोक सिंघल द्वार, हुआ शिलान्यास, देखें वीडियो

करोड़ों की लागत से बनने वाले इस भव्य द्वार का नाम अशोक सिंघल द्वार रखा जायेगा...

2 min read
Google source verification
Ashok Singhal gate

अयोध्या में कारसेवकों की स्मृति में बनेगा भव्य अशोक सिंघल द्वार, हुआ शिलान्यास, देखें वीडियो

अयोध्या. राम जन्मभूमि मंदिर आन्दोलन में बलिदान देने वाले कारसेवकों की स्मृति में अयोध्या के कारसेवकपुरम में अशोक सिंघल द्वार बनेगा। रविवार को कारसेवकपुरम में सैकड़ों संतों व विहिप के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सांसद लल्लू सिंह व चम्पत राय द्वारा इसका शिलान्यास किया गया। करोड़ों की लागत से बनने वाले इस भव्य द्वार का नाम अशोक सिंघल द्वार रखा जायेगा।

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने बताया कि यह द्वार स्वर्गीय अशोक सिंघल के नाम पर बनाया जाएगा। महंत ने कहा कि स्वर्गीय सिंघल ने भारतीय संस्कृति व धर्म की रक्षा के लिए आजीवन प्रयास किया था। यह द्वार सिंघल और राम मंदिर आन्दोलन में शहीद हुए कारसेवकों की स्मृति होगा।

सिंघल ने कारसेवकों के लिये पूरा मैदान खरीद लिया था
विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय ने कहा कि कारसेवकपुरम पूर्व में सरयू नदी का हिस्सा हुआ करता था। 1960 में ही सरयू की धारा पूरब की दिशा में चली गई और यह मैदान बन गया था। इसके बाद बाद यह स्थान जंगली झांड़ियों में बदल गया था। 1990 में राम जन्मभूमि आन्दोलन के दौरान इस स्थान पर हजारों लोग छिपे रहे। जंगल होने के कारण यहां पर पुलिस नहीं आती थी। 1991 में अशोक सिंघल ने यह पूरा मैदान कारसेवकों के लिए खरीद लिया थी, जिसे कारसेवकपुरम कहा जाने लगा था। कई वर्षों से यहां एक बड़ा गेट बनाने की योजना थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1528 से इस मंदिर के लिए बहुत से लोगों ने बलिदान दिया है। यह द्वार उन सभी शहीदों के लिए समर्पित है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान विहिप के त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, पुरुषोतम नारायन, राजेन्द्र सिंह पंकज, शिव दास सिंह, अयोध्या विधायक वेद गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, महंत सुरेश दास, महंत अवधेश दास, महंत शिया किशोरी शरण, महंत राम कुमार दास, महंत राज कुमार दास और रमेश दास सहित सैकड़ों संत मौजूद रहे।


देखें वीडियो- अशोक सिंघल द्वार का हुआ शिलान्यास...


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग