दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के 75वें जन्म दिवस के मौके पर रामनगरी अयोध्या में 14 से 22 जनवरी तक अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस समारोह में रामचरितमानस पर आधारित थीम पार्क बनाया गया था, जिसमें भगवान राम की विशाल मूर्ति थी। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक भगवान राम की मूर्ति पर चढ़कर उसे तोड़ने की कोशिश कर रहा है। यह वायरल वीडियो 20 जनवरी का बताया जा रहा है।