16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवध विश्वविद्यालय ने 107 छात्र-छात्राओं को दिया स्वर्ण पदक

अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षांत समारोह में शामिल के लिए अयोध्या पहुंचे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र छात्राओं के साथ खिंचवाई फोटो

less than 1 minute read
Google source verification
अवध विश्वविद्यालय ने 107 छात्र-छात्राओं को दिया स्वर्ण पदक

अवध विश्वविद्यालय ने 107 छात्र-छात्राओं को दिया स्वर्ण पदक

अयोध्या. डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आज 26 वां दीक्षांत समारोह के दौरान 107 मेधावी छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया गया। उसके बाद उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल और दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं के साथ संवाद किया और फोटो भी खिंचवाई।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया उपाधि

अयोध्या के बीच अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज सुबह 10 बजे हवाई पट्टी पहुंची , उंसके बाद अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई । लगभग 3 घंटे के करीब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रही उस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 107 मेधावीयों को स्वर्ण पदकव उपाधि प्रदान किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद छात्र छात्राओं के साथ संवाद भी किया।

देश की सेवा करना ही लक्ष्य : गोल्ड मेडल फारेहा राइन

अवध विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं स्वर्ण पदक पाने के बाद बहुत खुश हैं। छात्रा फारेहा राइन ने कहा कि
आज हमें राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है और वह आगे चलकर साइंटिस्ट बनना है और देश की सेवा करना चाहती हैं। वही कहा कि हमें जिस लक्ष्य तक पहुंचना था वह साकार होता नजर आ रहा है।अवध विश्वविद्यालय के कुलपति रविशंकर सिंह ने बताया कि आज कुल 107 बच्चों को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। इसमें कुछ बच्चों ने डबल मेडल प्राप्त किए हैं। जो यह बड़े उनके सौभाग्य की बात है। कड़ी मेहनत व अपने परिश्रम के बल पर आचार्यों के सुझाव पर चलते रहें और आज इस मुकाम को पाया। यह बड़ा ही हर्ष का विषय है। बच्चों के लिए खुशी का क्षण है। अब वह अपनी जिंदगी के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे जहां उन्हें देश की सेवा करनी है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग